Skip to content
Sunday, 8 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

पीएम मोदी के बस्तर दौरे पर सीएम विष्णु देव साय ने जताई खुशी, बोले-भय और हिंसा से निकलकर विकास की राह पर बढ़ रहा बस्तर

पीएम मोदी के बस्तर दौरे पर सीएम विष्णु देव साय ने जताई खुशी, बोले भय और हिंसा से निकलकर विकास की राह पर बढ़ रहा बस्तर

पीएम मोदी के बस्तर दौरे पर सीएम विष्णु देव साय ने जताई खुशी, बोले-भय और हिंसा से निकलकर विकास की राह पर बढ़ रहा बस्तर

रायपुर, 8 नवंबर . Prime Minister Narendra Modi के दीपावली के अवसर पर छत्तीसगढ़ के बस्तर दौरे को लेकर Chief Minister विष्णुदेव साय ने उनका स्वागत किया है. Chief Minister ने कहा कि बस्तर की पावन धरा Prime Minister आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है.

सीएम साय ने पीएम मोदी के ‘एक्स’ पोस्ट को रीपोस्ट करते हुए कहा कि Prime Minister का छत्तीसगढ़ और यहां की जनता के प्रति विशेष स्नेह हमेशा प्रेरणा देता रहा है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में बस्तर अब भय और हिंसा के माहौल से निकलकर शांति, विश्वास और विकास की नई राह पर आगे बढ़ रहा है.

दरअसल, Prime Minister Narendra Modi ने दीपावली के अवसर पर बस्तर जाने की जानकारी social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर साझा की थी. उन्होंने अपने संदेश में लिखा कि वह दीपावली के पावन मौके पर बस्तर जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि जिस क्षेत्र में कभी नक्सलियों का आतंक हुआ करता था, वहां अब विकास की नई तस्वीर दिखाई दे रही है.

Prime Minister ने अपने पोस्ट में वीर जवानों के साहस और बलिदान को भी याद किया. उन्होंने कहा कि वह बस्तर जाकर उन जवानों को नमन करेंगे, जिन्होंने देश और क्षेत्र की सुरक्षा के लिए अपना त्याग और तपस्या समर्पित की है.

Chief Minister विष्णुदेव साय ने Prime Minister के दौरे का स्वागत करते हुए लिखा कि बस्तर की पवित्र धरती पर उनका हार्दिक अभिनंदन है. बस्तर सहित पूरे छत्तीसगढ़ की जनता के प्रति Prime Minister का लगाव और आत्मीयता हमेशा प्रेरणादायक रही है.

सीएम साय ने कहा कि Prime Minister के यशस्वी नेतृत्व में बस्तर हिंसा और भय के अंधकार से बाहर निकलकर शांति, भरोसे और विकास के उजाले की ओर बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि दीपावली जैसे पावन त्योहार पर Prime Minister का वीर जवानों के बीच पहुंचना उनके अदम्य साहस, त्याग और समर्पण का सम्मान है. इससे सुरक्षा बलों के जवानों का मनोबल भी बढ़ेगा.

Chief Minister ने Prime Minister को छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से दीपावली की बधाई और शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कामना की कि राज्य को Prime Minister का स्नेह, आशीर्वाद और मार्गदर्शन लगातार मिलता रहे.

पीएम मोदी के इस दौरे को बस्तर में बदलते हालात और विकास की दिशा में हो रहे प्रयासों के संदर्भ में भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. खास बात यह है कि Prime Minister इस बार त्योहार का अवसर उन जवानों के साथ बिताने जा रहे हैं, जो चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में देश की सुरक्षा और क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए तैनात हैं.

–

वीकेयू/पीएम

Share