Skip to content
Monday, 9 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

दीपावली पर खड़गे, राहुल और प्रियंका गांधी ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं

दीपावली पर खड़गे, राहुल और प्रियंका गांधी ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं

New Delhi, 8 नवंबर . दीपावली के पावन अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और Lok Sabha में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत विपक्ष के नेताओं की ओर से शुभकामनाएं दी गई हैं.

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “मेरी ओर से तथा कांग्रेस पार्टी के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं की ओर से समस्त देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं. दीपों का यह पावन पर्व हर घर-आंगन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशियों का उजियारा बिखेरे.

उन्होंने आगे लिखा कि हमारे समाज में प्रेम, भाईचारे और आपसी सौहार्द की लौ सदैव प्रज्वलित रहे. अन्याय, अज्ञान और भेदभाव का अंधेरा छंटे तथा न्याय, समानता और सद्भाव की रोशनी जन-जन तक पहुंचे. हर मन में आशा का दीप जले, हर जीवन में खुशियों का सवेरा हो.”

Lok Sabha में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने लिखा, “आपको और आपके परिवार को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं! हर घर में खुशियों और समृद्धि के दीप जलें. यह पावन पर्व पूरे India में सुख, शांति, सौहार्द और नई उम्मीदों की रोशनी लेकर आए.”

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने लिखा, “आप सभी को प्रकाश एवं खुशियों के पावन पर्व दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं. भगवान श्री गणेश जी एवं मां लक्ष्मी जी से प्रार्थना करती हूं कि सभी देशवासियों का जीवन खुशियों से भर उठे, सभी के जीवन में सुख, समृद्धि एवं रोशनी का संचार हो.”

कर्नाटक के Chief Minister डीके शिवकुमार ने एक्स पर लिखा, “हमारे देशवासियों को नरक चतुर्दशी और दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं! अंधकार को मिटाकर प्रकाश फैलाने वाला यह पावन पर्व सभी के जीवन में आशा की एक नई किरण जगाए. नरक चतुर्दशी हमें बुराई पर सत्य और धर्म की जीत का संदेश देकर प्रेरित करे. दीपों की चमक की तरह हर घर में हमेशा खुशहाली, शांति, समृद्धि और आनंद बना रहे.”

केसी वेणुगोपाल ने दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए एक्स पर लिखा, “दीपावली के पावन अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं! दीयों की रोशनी और त्योहार के जीवंत रंग आपके और आपके परिवारों के जीवन से नकारात्मकता और अंधकार को दूर करें!”

–

एएमटी/एएस

Share