Skip to content
Monday, 9 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,दुर्घटना,राष्ट्रीय

जम्मू के गोदाम इलाके में लगी आग से भारी नुकसान, केंद्रीय राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह ने दुख जताया

जम्मू के गोदाम इलाके में लगी आग से भारी नुकसान, केंद्रीय राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह ने दुख जताया

जम्मू, 9 नवंबर . केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने Monday को जम्मू के नेहरू मार्केट के गोदाम इलाके में Sunday को लगी आग की घटना पर दुख जताया. इस घटना से स्थानीय कारोबारी समुदाय को भारी नुकसान हुआ है.

डॉ. जितेंद्र सिंह ने Monday को एक्स पर पोस्ट में कहा, “Sunday रात जम्मू शहर के गोदाम इलाके में लगी भीषण आग से मुझे गहरा सदमा लगा है. इस घटना से कारोबारी समुदाय और व्यापारियों को भारी नुकसान हुआ है.”

उन्होंने कहा, “यह सुनकर भी परेशानी होती है कि ऐसे आरोप लगाए जा रहे हैं कि दमकल विभाग की सेवाएं समय पर नहीं पहुंचीं. मैं प्रभावित व्यापारियों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं और प्रशासन से अपील करता हूं कि वे उचित कार्रवाई करें और इस स्थिति को प्राथमिकता के आधार पर संभालें.”

बता दें कि Sunday रात को यह घटना जम्मू के नेहरू मार्केट में हुई, जो शहर के सबसे पुराने और प्रमुख व्यावसायिक केंद्रों में से एक है. यह जगह अनाज, जरूरी सामान और रोजमर्रा की अन्य चीजों के थोक व्यापार के लिए जानी जाती है.

यह बाजार 1950 के दशक से ही व्यापारियों, खुदरा विक्रेताओं और उपभोक्ताओं की सेवा कर रहा है और शहर की व्यावसायिक व आर्थिक गतिविधियों में अहम भूमिका निभाता है. बताया जा रहा है कि आग रात 9:15 बजे एक दुकान में लगी और देखते ही देखते आस-पास की अन्य दुकानों तक फैल गई.

आग पर काबू पाने और इसे आसपास की दुकानों या प्रतिष्ठानों तक फैलने से रोकने के लिए फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज विभाग ने तुरंत दमकल गाड़ियां मौके पर भेजीं. हालांकि, आग से प्रभावित लोगों का आरोप है कि फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज विभाग की ओर से कार्रवाई में देरी हुई.

दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जम्मू शहर के अलग-अलग फायर स्टेशनों से दमकल गाड़ियां तुरंत मौके पर भेज दी गईं.

अधिकारियों ने बताया, “आग पर काबू पाने के लिए बड़ी संख्या में दमकलकर्मियों को तैनात किया गया था क्योंकि इस व्यस्त बाजार में दुकानें और गोदाम बहुत पास-पास बने हुए हैं, जिससे आग बुझाने के काम में काफी मुश्किल आ रही थी.”

बताया जा रहा है कि यह आग ऐसे समय में लगी जब दीपावाली के जश्न के चलते शहर के अलग-अलग हिस्सों में बड़े पैमाने पर पटाखे फोड़े जा रहे थे. हालांकि, अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि आग पटाखों की वजह से लगी या इसके पीछे कोई और कारण था.

–

ओपी/पीएम

Share