Skip to content
Saturday, 7 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
बॉलीवुड,सिनेमा,मनोरंजन

अभिनेत्री अंजू महेंद्रू ने संजीव कुमार को किया याद, शेयर की दुर्लभ थ्रोबैक तस्वीर

Actress अंजू महेंद्रू ने संजीव कुमार को किया याद, शेयर की दुर्लभ थ्रोबैक तस्वीर

Mumbai , 7 नवंबर . Bollywood की दिग्गज Actress अंजू महेंद्रू ने Saturday सुबह अपने करीबी दोस्त और महान Actor संजीव कुमार को उनकी पुण्यतिथि पर याद किया. उन्होंने social media पर दोनों की एक दुर्लभ ब्लैक एंड व्हाइट थ्रोबैक तस्वीर शेयर की और बताया वह उन्हें कितना याद करती हैं.

अंजू महेंद्रू ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, “मिस यू माय ब्रो.” इस एक लाइन में ही उन्होंने अपने दोस्त के लिए अपना प्यार और उनकी कमी को बयां कर दिया.

तस्वीर में दिवंगत Actor संजीव कुमार फॉर्मल सूट और पैटर्न वाली टाई में नजर आ रहे हैं जबकि अंजू उनके बगल में खड़ी हैं. यह दुर्लभ तस्वीर दोनों के पेशेवर रिश्ते से परे उनके निजी और भावनात्मक जुड़ाव की झलक देती है.

अंजू और संजीव कुमार ने दो हिंदी फिल्मों में एक साथ काम किया था. पहली फिल्म ‘दस्तक’ थी, जो 1970 में रिलीज हुई थी और इसका निर्देशन राजिंदर सिंह बेदी ने किया था. दूसरी फिल्म ‘मुक्ति’ थी, जो 1977 में रिलीज हुई और इसका निर्देशन राज तिलक ने किया था.

इन फिल्मों के दौरान दोनों के बीच गहरी दोस्ती हो गई, जो जिंदगी भर बनी रही. अंजू, संजीव कुमार को प्यार से ‘हरि’ कहकर बुलाती थीं. यह नाम उनके असली नाम हरिहर जेठालाल जरीवाला का छोटा रूप था. वह उन्हें स्नेह से अपना ‘ब्रो’ भी कहती थीं.

संजीव कुमार का जन्म 9 जुलाई 1938 को हरिहर जेठालाल जरीवाला के रूप में हुआ था. उन्होंने हिंदी सिनेमा में अपने आप को सबसे बहुमुखी Actorओं में से एक के रूप में स्थापित किया. उन्होंने हर तरह की भूमिका को पूरी सहजता से निभाया, चाहे वह गंभीर हो, हास्य हो या भावनात्मक.

उनकी सबसे चर्चित फिल्मों में ‘शोले’ शामिल है, जिसमें उन्होंने ठाकुर बलदेव सिंह के प्रतिष्ठित किरदार को अमर कर दिया. इसके अलावा ‘आंधी’, ‘मौसम’, ‘अंगूर’, ‘त्रिशूल’, ‘खिलौना’, ‘सीता और गीता’, ‘पति पत्नी और वो’, ‘मंचली’, ‘नमकीन’ और ‘हीरो’ जैसी फिल्मों में भी उन्होंने शानदार अभिनय किया.

Actor संजीव कुमार का 6 नवंबर 1985 को महज 47 साल की उम्र में दिल के दौरे के कारण निधन हो गया था. उनका जाना हिंदी सिनेमा के लिए एक बड़ी क्षति थी लेकिन आज भी उनकी जयंती पर प्रशंसक और उनके करीबी उन्हें याद करते हैं.

–

पीआईएम/पीएम

Share