Skip to content
Sunday, 8 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

एनसीपी का मामला उनका आंतरिक विषय, महायुति विकास पर केंद्रित : शायना एनसी

एनसीपी का मामला उनका आंतरिक विषय, महायुति विकास पर केंद्रित : शायना एनसी

Mumbai , 7 नवंबर . Maharashtra की राजनीति में इन दिनों एनसीपी के आंतरिक घटनाक्रम, महायुति Government के कामकाज और विपक्षी दलों के बयानों को लेकर सियासी हलचल जारी है. इसी बीच शिवसेना नेता शायना एनसी और भाजपा विधायक राम कदम ने विभिन्न Political और सामाजिक मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी. शायना एनसी ने एनसीपी के आंतरिक मामलों पर किसी भी तरह की अटकलें लगाने से इनकार किया. वहीं, राम कदम ने अभिषेक बनर्जी, सोनिया गांधी और एनसीपी नेताओं को लेकर अपनी बात रखी.

शिवसेना नेता शायना एनसी ने एनसीपी से जुड़े घटनाक्रम पर कहा कि यह पूरी तरह से उस पार्टी का आंतरिक मामला है और इस पर किसी तरह की अटकलें लगाना उचित नहीं है. उन्होंने कहा कि शिवसेना का ध्यान Maharashtra के विकास पर केंद्रित है. उप Chief Minister एकनाथ शिंदे का एकमात्र लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि राज्य की प्रगति में किसी तरह की बाधा न आए. उन्होंने भरोसा जताया कि महायुति के तीनों घटक दल मिलकर Maharashtra की जनता के हित में काम करते रहेंगे.

रामायण फिल्म और भारतीय संस्कृति के महत्व पर भी शायना एनसी ने अपनी राय रखी. उन्होंने कहा कि रामायण आज भी प्रासंगिक है और नई पीढ़ी के लिए इसे समझना बेहद जरूरी है. जेनरेशन जेड और जेनरेशन अल्फा को भी India की संस्कृति और सभ्यता के बारे में जानकारी होनी चाहिए. रामायण पर आधारित फिल्म के माध्यम से दर्शकों को देश के इतिहास, संस्कृति और सभ्यता की झलक देखने को मिलेगी. यह फिल्म लोगों, खासकर युवाओं के लिए सीखने का एक अच्छा अवसर साबित हो सकती है.

वहीं, सीजेपी को लेकर शायना एनसी ने आरोप लगाया कि संगठन एक बार फिर Political ड्रामा कर रहा है. उन्होंने कहा कि पहले संगठन दिल्ली के जंतर-मंतर पर था और अब कोच्चि पहुंच गया है. उन्होंने कहा कि किसी भी संगठन को अपनी बात रखने का अधिकार है लेकिन उसे अपने विजन और भविष्य की योजना भी स्पष्ट करनी चाहिए.

शायना एनसी ने कहा कि देश का युवा Political दिखावे के बजाय रोजगार और आत्मनिर्भरता से जुड़ी ठोस योजनाएं चाहता है. युवाओं को ऐसी नीतियों की जरूरत है, जिनसे उन्हें रोजगार के अवसर मिल सकें और वे आत्मनिर्भर बन सकें.

दूसरी ओर, भाजपा विधायक राम कदम ने तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी के social media पोस्ट पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि अभिषेक बनर्जी अपने एक्स हैंडल पर कुछ तस्वीरें साझा कर रहे हैं. उन्होंने सवाल किया कि क्या ऐसा जनता की सहानुभूति हासिल करने के लिए किया जा रहा है और क्या उनके द्वारा साझा किया गया ऑडियो उनके ही लोगों ने तैयार किया है.

राम कदम ने आरोप लगाया कि ऑडियो सुनने से ऐसा प्रतीत होता है कि इसे उनके अपने लोगों ने बनाया है. उन्होंने अभिषेक बनर्जी को निशाने पर लेते हुए कहा कि व्यक्ति को अपने कर्मों का फल जरूर मिलता है.

एनसीपी के दोनों गुटों के बीच संभावित Political समीकरणों पर राम कदम ने कहा कि सुनील तटकरे और प्रफुल्ल पटेल जैसे नेता पहले शरद पवार के साथ थे. उस समय एनसीपी एक ही पार्टी थी लेकिन बाद में कुछ नेता अलग हो गए. उन्होंने कहा कि अब कौन-सा गुट किसके साथ जाना चाहता है, यह संबंधित नेताओं और पार्टियों का आंतरिक फैसला है. भाजपा इस मामले में कोई टिप्पणी नहीं करना चाहती.

–

एसएके/पीएम

Share