Skip to content
Wednesday, 11 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,राष्ट्रीय

हरियाणा: सोनीपत में बदमाशों ने आउटलेट मैनेजर की गोली मारकर की हत्या

Haryana: सोनीपत में बदमाशों ने आउटलेट मैनेजर की गोली मारकर की हत्या

सोनीपत, 11 नवंबर . Haryana के सोनीपत में एक रोडरेज की घटना में आउटलेट मैनेजर की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना के बाद Police टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल शुरू की.

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, प्रह्लाद नाम का व्यक्ति कैथल स्थित डे-बैक आउटलेट में मैनेजर था. बताया गया कि जम्मू-कटरा हाईवे पर खेड़ा खेड़ी गांव के पास बदमाशों ने पहले मैनेजर की गाड़ी को टक्कर मारी थी. गाड़ी रुकवाकर जब प्रह्लाद ने टक्कर मारने का कारण पूछा और विरोध किया तो बदमाशों ने उसे गोली मार दी.

वारदात को अंजाम देकर बदमाश मौके से फरार हो गए. स्थानीय लोगों और राहगीरों ने घटना की जानकारी Police को दी. मौके पर पहुंची बरोदा थाने की Police टीम ने गंभीर हालत में प्रह्लाद को रोहतक पीजीआई के लिए भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

इससे पहले, Saturday को Haryana के फरीदाबाद में गाड़ी खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई. जानकारी के मुताबिक, परमजीत धनखड़ मूल रूप से हिसार के रहने वाले थे. वह सेक्टर-21सी स्थित मकान नंबर 641 की पहली मंजिल पर पत्नी, बेटे और बेटी के साथ रहते थे. वह एक बड़ी राष्ट्रीय कंपनी में कार्यरत थे और नौकरी के सिलसिले में सिंगापुर में रह रहे थे. दो दिन पहले ही वह अपने परिवार के पास लौटे थे. 24 नवंबर को उनके भांजे की शादी होनी है. घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं लेकिन इस घटना ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया.

बताया गया कि वारदात वाली रात आठ बजे परमजीत जिम से घर लौटे थे. इसी दौरान पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने को लेकर उनकी तीसरी मंजिल पर रहने वाले पड़ोसी मोहन उर्फ मोनू शर्मा से कहासुनी हो गई. आरोप है कि विवाद बढ़ने पर मोनू ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकाल ली और परमजीत पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं. अचानक हुई फायरिंग से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. गंभीर रूप से घायल परमजीत की मौत हो गई.

–

डीसीएच/

Share