Skip to content
Wednesday, 11 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
धर्म,राष्ट्रीय

विधि-विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद हुए बाबा केदार के कपाट, सेना के बैंड की धुनों के बीच दी गई विदाई

विधि विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद हुए बाबा केदार के कपाट, सेना के बैंड की धुनों के बीच दी गई विदाई

विधि-विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद हुए बाबा केदार के कपाट, सेना के बैंड की धुनों के बीच दी गई विदाई

रुद्रप्रयाग, 11 नवंबर . विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम के कपाट Wednesday सुबह 8 बजकर 30 मिनट पर वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए. कपाट बंद होने के साक्षी बनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु धाम पहुंचे. इस दौरान बाबा केदार की पंचमुखी उत्सव डोली को विदा करने के लिए भारतीय सेना का बैंड भी मौजूद रहा.

इससे पहले, केदारनाथ धाम में इस यात्रा वर्ष की अंतिम संध्याकालीन आरती श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुई. आरती के बाद भारतीय सेना के बैंड ने मधुर धुनों से पूरे धाम को भक्तिमय बना दिया. मुख्य पुजारी ने श्रद्धालुओं के माथे पर आरती की पवित्र भस्म लगाकर उन्हें आशीर्वाद दिया. बाबा के जयकारों से पूरी केदारपुरी गुंजायमान हो उठी.

इस वर्ष बाबा केदार के दर्शन के लिए रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालु पहुंचे. प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, इस यात्रा वर्ष में कुल 19 लाख 22 हजार 138 श्रद्धालुओं ने बाबा केदारनाथ के दर्शन किए. कपाट बंद होने के साथ ही इस वर्ष की केदारनाथ यात्रा का समापन हो गया है. अब शीतकाल में बाबा केदार की पूजा-अर्चना परंपरानुसार उनके शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ में संपन्न होगी.

बाबा केदार की पंचमुखी उत्सव डोली अब शीतकालीन प्रवास के लिए रवाना हो गई है. श्रद्धालुओं ने नम आंखों से बाबा को विदाई दी और अगले यात्रा वर्ष में पुनः दर्शन करने की कामना की. डोली को ऊखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर ले जाया गया. सदियों पुरानी परंपरा के अनुसार, अगले छह महीनों तक भगवान की पूजा वहीं की जाएगी.

इस बीच, चार धाम यात्रा भी इस साल अपने समापन की ओर है. सर्दियों की शुरुआत के साथ ही अधिक ऊंचाई पर स्थित इन तीर्थस्थलों तक पहुंचना काफी कठिन हो जाता है. श्री गंगोत्री धाम के कपाट 10 नवंबर को बंद हो गए, जबकि श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट 13 नवंबर को बंद होंगे. इसके साथ ही इस सीजन की वार्षिक चार धाम यात्रा संपन्न होगी.

–

ओपी/एएस

Share