‘भैया दूज’ पर्व बहन और भाई के जीवन में खुशियां और उमंग लेकर आए, गृह मंत्री समेत अन्य नेताओं ने दी शुभकामनाएं

New Delhi, 11 नवंबर . केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, Union Minister ज्योतिरादित्य सिंधिया और जी किशन रेड्डी समेत कई नेताओं ने भाई-बहन को समर्पित ‘भैया दूज’ की शुभकामनाएं दी हैं. गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पोस्ट में कहा, “समस्त देशवासियों को भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं. भाई-बहन के पवित्र स्नेह का यह पर्व आप सबके जीवन में खुशियां और उमंग लेकर आए.”
Union Minister ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक्स पर पोस्ट किया, “भाई-बहन के स्नेह, समर्पण और अटूट विश्वास के पवित्र रिश्ते को समर्पित पर्व ‘भैया दूज’ की हार्दिक शुभकामनाएं. हमारी समृद्ध भारतीय संस्कृति एवं पारिवारिक परंपराओं का प्रतीक यह पावन पर्व हर घर-आंगन में प्रेम, आत्मीयता, उल्लास और खुशहाली का संचार करे.”
Maharashtra के Chief Minister देवेंद्र फडणवीस ने एक्स पर लिखा, “सभी को भाई-दूज की हार्दिक और आनंदमयी शुभकामनाएं! भाई-बहन के बीच का यह सुंदर बंधन प्यार, स्नेह और साथ के साथ हमेशा फलता-फूलता रहे.”
कोयला और खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने एक्स पोस्ट में कहा, “सभी देशवासियों को भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं. भाई-बहन का रिश्ता स्नेह, विश्वास और परस्पर सम्मान का प्रतीक है. भाई दूज के पावन अवसर पर सभी के जीवन में सुख और खुशहाली बनी रहे.”
पंजाब के Chief Minister भगवंत मान ने एक्स पर पोस्ट किया, “India और विदेशों में रहने वाले पंजाबियों को ‘भाई दूज’ के त्योहार पर हार्दिक शुभकामनाएं. यह त्योहार भाई-बहन के बीच अटूट प्रेम और पवित्र बंधन का प्रतीक है. हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि भाई-बहन का यह पवित्र बंधन हमेशा आपसी स्नेह के साथ मधुर और मजबूत बना रहे. सभी के घर हमेशा खुशियों, समृद्धि और हंसी-खुशी से भरे रहें.
Rajasthan के उपChief Minister प्रेमचंद बैरवा ने एक्स पर लिखा, “भाई-बहन के अटूट स्नेह व विश्वास के प्रतीक पावन पर्व ‘भैया दूज’ की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. ईश्वर से प्रार्थना है कि यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि एवं खुशहाली लेकर आए तथा पारिवारिक रिश्तों में प्रेम, विश्वास एवं अपनत्व की भावना को प्रगाढ़ बनाए.”
Actor और सांसद अरुण गोविल ने एक्स पर पोस्ट किया, “भाई-बहन के स्नेह, प्रेम और अटूट विश्वास के प्रतीक पावन पर्व भैया दूज की समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. प्रभु श्रीराम की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनी रहे तथा भाई-बहन का पवित्र रिश्ता सदैव प्रेम और विश्वास से परिपूर्ण रहे.”
–
ओपी/पीएम


