Skip to content
Tuesday, 10 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,राष्ट्रीय

मिजोरम पुलिस की कार्रवाई: करोड़ों का अवैध सामान जब्त, 5 आरोपी गिरफ्तार

मिजोरम Police की कार्रवाई: करोड़ों का अवैध सामान जब्त, 5 आरोपी गिरफ्तार

आइजोल, 10 नवंबर . मिजोरम Police ने अवैध वस्तुओं की जब्ती के सिलसिले में अलग-अलग कार्रवाई करते हुए कई लोगों को गिरफ्तार करने के साथ करोड़ों रुपए का समान बरामद किया है.

अवैध वस्तुओं की जब्ती के सिलसिले में जोखाउथार Police स्टेशन की टीम Monday को जोखाउथार और मेलबुक गांव के बीच सड़क पर नियमित गश्त कर रही थी. इस दौरान उन्होंने एक वाहन को रोका, जो जोखाउथार से चम्फाई की ओर जा रही थी. वाहन में सवार चालक की पहचान लालथानवुला (65) और यात्री की पहचान सांगकिमी (58) के रूप में हुई. ये दोनों चम्फाई के दिनथार वेंग के रहने वाले हैं.

वाहन की गहन तलाशी लेने पर संदिग्ध मेथामफेटामाइन (3.275 किलोग्राम, कीमत 2.62 करोड़ रुपए) के 15 छोटे बंडल और संदिग्ध हेरोइन (145 ग्राम, कीमत 29 लाख रुपए) के 11 साबुन के डिब्बे बरामद किए गए. इसके आधार पर जोखाउथार Police स्टेशन में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(बी)/22(सी)/25/29 के तहत मामला दर्ज किया गया.

एक अन्य कार्रवाई में Sunday को सैतुअल Police की एक विशेष टीम ने कुअलमावी केफांग में रैंडम चेकिंग के दौरान एक ब्रेजा कार से संदिग्ध हेरोइन के 58 साबुन के डिब्बे बरामद किए. इनका वजन 733 ग्राम है और इनकी कीमत 14,660,000 रुपए है. पकड़े गए आरोपियों की पहचान असम के नागांव जिले के रोमारी निवासी जोहिरुल इस्लाम (27 वर्ष) और शिलोंगारी निवासी गुलजार हुसैन (19 वर्ष) के रूप में हुई है.

Monday को की गई एक अन्य कार्रवाई में आइजोल डीईएफ की टीम ने सेलिंग नाका पर चेकिंग के दौरान दो वाहनों – एक टाटा सूमो और एक महिंद्रा पिकअप को रोका गया. तलाशी लेने पर विदेशी सिगरेट के 93 मास्टर केस बरामद हुए, जिनकी अनुमानित बाजार कीमत 2.47 करोड़ रुपए है. इन्हें जब्त कर लिया गया है. इस मामले में आइजोल के एडेंथार वेंग निवासी सिंगरोथुआमी (51 वर्ष) और जोखावथार निवासी लालचमलियाना (30) को पकड़ा गया है.

–

डीके/डीकेपी

Share