Skip to content
Tuesday, 10 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

ओडिशा के राज्यपाल ने युवाओं से की ‘श्री अन्न’ अपनाने की अपील, बताया स्वास्थ्य और किसानों के लिए फायदेमंद

Odisha के Governor ने युवाओं से की ‘श्री अन्न’ अपनाने की अपील, बताया स्वास्थ्य और किसानों के लिए फायदेमंद

भुवनेश्वर, 10 नवंबर . Odisha के Governor ब्रजमोहन राम ने Tuesday को लोगों, विशेषकर युवाओं, छात्रों और Governmentी कर्मचारियों से ‘श्रीअन्न’ (मोटे अनाजों) को अपने दैनिक आहार में शामिल करने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि इनके उपयोग को बढ़ावा देने से जनस्वास्थ्य, किसानों और पर्यावरण को लाभ होगा.

भुवनेश्वर में ‘श्रीअन्न और पारंपरिक बीज प्रणालियों को मजबूत करने पर आयोजित संगोष्ठी (सिम्पोजियम)-2026 का उद्घाटन करते हुए उन्होंने कहा, “हर घर के भोजन में मंडिया (रागी), बाजरा, ज्वार और अन्य मोटे अनाज शामिल होने चाहिए. स्वस्थ खानपान की आदतें अपनाना न केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य के लिए अच्छा है, बल्कि यह किसानों और हमारी कृषि परंपराओं के प्रति सम्मान भी दर्शाता है.”

India की कृषि विरासत में मोटे अनाजों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए Governor ने कहा कि ये फसलें सदियों से हमारे पारंपरिक खान-पान का अभिन्न हिस्सा रही हैं. Odisha में, विशेष रूप से आदिवासी और वर्षा आधारित क्षेत्रों में, मोटे अनाजों की खेती स्थानीय आजीविका और सांस्कृतिक परंपराओं से गहराई से जुड़ी हुई है. मंडिया (रागी) को बढ़ावा देने से किसानों की आय बढ़ाने में मदद मिलेगी और साथ ही हमारी यह विरासत भी सुरक्षित रहेगी.

उन्होंने कहा कि मोटे अनाज खेती का एक टिकाऊ विकल्प हैं, क्योंकि इनमें कम पानी की जरूरत होती है, खेती की लागत कम आती है और ये विपरीत मौसमी परिस्थितियों को भी झेल सकते हैं. उन्होंने इनके पोषण मूल्यों जैसे कि भरपूर मात्रा में डाइटरी फाइबर और आवश्यक पोषक तत्व के बारे में भी बताया. उन्होंने कहा कि इनका नियमित सेवन मधुमेह, मोटापा और उच्च रक्तचाप (हाइपरटेंशन) जैसी जीवनशैली से जुड़ी बढ़ती बीमारियों के दौर में, लोगों को स्वस्थ खान-पान की ओर प्रेरित कर सकता है.

Governor ने Odisha के मोटे अनाजों को बड़े घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचाने के लिए प्रोसेसिंग, पैकेजिंग, वैल्यू एडिशन (मूल्य संवर्धन) और मार्केटिंग सुविधाओं को मजबूत करने पर जोर दिया.

पारंपरिक बीजों के संरक्षण पर जोर देते हुए उन्होंने ‘सामुदायिक बीज बैंक’ बनाने, स्थानीय बीज किस्मों का दस्तावेजीकरण करने और उनके आदान-प्रदान को बढ़ावा देने का आह्वान किया.

उन्होंने कहा कि स्थानीय बीज किस्में किसानों की पीढ़ियों के ज्ञान का प्रतीक हैं और कृषि जैव विविधता को बनाए रखने के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं. आदिवासी समुदायों और महिला किसानों को पारंपरिक बीजों का प्रमुख संरक्षक बताते हुए, उन्होंने स्थानीय ज्ञान को आधुनिक विज्ञान, तकनीक और बेहतर बाजार पहुंच के साथ जोड़ने की वकालत की.

Odisha Government के ‘श्री अन्न अभियान’ और मोटे अनाजों (मिलेट्स) को बढ़ावा देने की केंद्र Government की पहलों की सराहना करते हुए, उन्होंने कहा कि पारंपरिक बीजों के संरक्षण, कृषि विविधता की रक्षा और किसानों की आय बढ़ाने के लिए किए गए सामूहिक प्रयास ‘विकसित Odisha 2036’ और ‘विकसित India 2047’ के लक्ष्य को हासिल करने में योगदान देंगे.

उप Chief Minister कनक वर्धन सिंह देव, आईसीएआर के महानिदेशक डॉ. मांगी लाल जाट, एमएसएसआरएफ की चेयरपर्सन और पूर्व मुख्य वैज्ञानिक डॉ. सौम्या स्वामीनाथन, तथा ओयूएटी के कुलपति प्रो. प्रवत कुमार राउल ने भी इस संगोष्ठी को संबोधित किया.

–

एएसएच/वीसी

Share