Skip to content
Thursday, 26 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,राष्ट्रीय

हरियाणा के रोहतक में गैंगवार, चार लोगों की गोली मारकर हत्या

Haryana के रोहतक में गैंगवार, चार लोगों की गोली मारकर हत्या

चंडीगढ़, 26 नवंबर . Haryana के रोहतक जिले में खरावड़ गांव के पास एक ढाबे पर Wednesday देर रात संदिग्ध गैंगवार के दौरान चार युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई. बताया जा रहा है कि पांच हथियारबंद हमलावर एक कार में आए और उन्होंने अंधाधुंध फायरिंग कर दी. यह अपराध Police स्टेशन के पास हुआ.

प्रत्यक्षदर्शियों ने Police को बताया कि गोलीबारी के बाद हमलावर कुछ मिनटों तक हथियारों को लहराते हुए घटनास्थल पर ही घूमते रहे और फिर वहां से भाग गए.

यह घटना मिलन ढाबे पर हुई, जहां पीड़ित खाना खा रहे थे, तभी हमलावरों ने गोलीबारी शुरू कर दी. गोलियों की आवाज सुनकर ग्राहकों में अफरा-तफरी मच गई. वे अपनी जान बचाने के लिए मेजों और कुर्सियों के पीछे छिप गए.

गोलीबारी के कारण रेस्तरां में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई. ग्राहक घबरा गए और अपनी जान बचाने के लिए मेजों और कुर्सियों के पीछे छिप गए. अपराधियों ने 50 से ज्यादा राउंड गोलियां चलाईं.

शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, तीन पीड़ितों की मौत डाइनिंग टेबल पर बैठे-बैठे ही हो गई जबकि चौथे पीड़ित का हमलावरों ने पीछा किया और भागने की कोशिश के दौरान उसे गोली मार दी.

मृतकों की पहचान रिंकू, विनीत, गंजू और हिमांशु के रूप में हुई है. इनमें से पहले तीन झज्जर जिले के दिघल गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं जबकि हिमांशु बेरी का रहने वाला था.

घटना के बाद, रोहतक रेंज के आईजी हामिद अख्तर और Police अधीक्षक गौरव राजपुरोहित सहित वरिष्ठ Police अधिकारी मौके पर पहुंचे.

क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (सीआईए), स्पेशल सेल और फॉरेंसिक साइंस लैब की टीमों ने भी घटनास्थल की जांच की और सबूत जुटाए.

जांचकर्ता इस मामले का संबंध ‘भाऊ’ और ‘सनी रितोलिया’ गिरोहों के बीच चल रही आपसी रंजिश से जोड़कर देख रहे हैं. हालांकि, हमले के पीछे का मकसद और हमलावरों की पहचान अभी तक आधिकारिक तौर पर स्पष्ट नहीं हो पाई है.

Police उपाधीक्षक ऋषिकांत ने मीडिया को बताया कि हमने First Information Report दर्ज कर ली है और पहचान की प्रक्रिया चल रही है. यह गैंगवार है या नहीं, यह जांच का विषय है. हमने मामले की जांच के लिए कई टीमें तैनात की हैं और उम्मीद है कि जल्द ही कुछ अहम सुराग मिल जाएंगे.

Police आसपास लगे cctv कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और फरार हमलावरों का पता लगाने और उन्हें पकड़ने के लिए कई टीमें तैनात की गई हैं.

–

डीकेएम/पीएम

Share