छठ पर्व पर अश्लील कॉमेडी मामले में दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, कॉमेडियन के खिलाफ एफआईआर दर्ज

New Delhi, 26 नवंबर . बिहार की महिलाएं, छठ पर्व और सिंदूर लगाने पर किए गए अश्लील कॉमेडी मामले में दिल्ली Police ने बड़ी कार्रवाई की है. दिल्ली के साकेत Police स्टेशन में स्टैंड-अप कॉमेडियन यश माहेश्वरी के खिलाफ First Information Report दर्ज की गई है.
बिहार की महिलाओं और पूर्व Chief Minister नीतीश कुमार से जुड़ी कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर विवाद हुआ था. शिकायतकर्ता निलोटपाल मृणाल ने साकेत थाने में First Information Report दर्ज कराई है.
शिकायत में आरोप है कि 24 अक्टूबर को साकेत स्थित एक क्लब में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बिहार की महिलाओं, उनकी गरिमा, धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपराओं को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां की गईं. शिकायत में कॉमेडियन यश माहेश्वरी, कार्यक्रम के आयोजकों और कॉमेडी क्लब के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है.
शिकायतकर्ता ने कार्यक्रम की वीडियो रिकॉर्डिंग, social media पोस्ट और अन्य डिजिटल सामग्री की जांच की मांग की है. First Information Report में बीएनएस की धारा 79, 196, 296 और 352 लगाई गई हैं. Police कार्यक्रम की वीडियो रिकॉर्डिंग और अन्य साक्ष्यों की जांच करेगी.
बता दें कि इससे पहले Patna के साइबर थाने में भी उनके खिलाफ First Information Report दर्ज हो चुकी है. विवाद बढ़ने के बाद यश माहेश्वरी ने संबंधित वीडियो हटाने, social media अकाउंट निष्क्रिय करने और सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की बात कही है.
छठ महापर्व देश के प्रमुख लोकपर्वों में से एक है, जिसे खासतौर पर बिहार, Jharkhand, पूर्वी उत्तर प्रदेश और नेपाल के कुछ हिस्सों में बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है. छठ पूजा की सबसे खास बात यह है कि इसमें उगते सूर्य के साथ-साथ डूबते सूर्य को भी अर्घ्य दिया जाता है.
हिंदू धर्म में सूर्यदेव को प्रत्यक्ष देवता माना गया है. सूर्य से ही पृथ्वी पर प्रकाश, गर्मी और ऊर्जा मिलती है. पेड़-पौधों से लेकर इंसानों और दूसरे जीवों तक, सभी का जीवन सूर्य पर निर्भर करता है. यही वजह है कि प्राचीन समय से ही सूर्य की उपासना करने की परंपरा चली आ रही है. छठ पूजा में डूबते सूर्य को अर्घ्य देना इसी कृतज्ञता और सम्मान की भावना को दर्शाता है.
–
वीकेयू/पीएम


