Skip to content
Thursday, 26 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

अमेरिका की डगमगाती अर्थव्यवस्था ‘एनविडिया’ जैसी कंपनियों के कंधों पर खड़ी है : सामना

अमेरिका की डगमगाती अर्थव्यवस्था ‘एनविडिया’ जैसी कंपनियों के कंधों पर खड़ी है : सामना

New Delhi, 26 नवंबर . शिवसेना (यूबीटी) के मुखपत्र सामना के संपादकीय में Thursday को एनविडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में जेन्सन हुआंग की वापसी, एक चीनी महिला के साथ उनके प्रेम संबंध, कंपनी की प्रगति और अमेरिका-चीन के संबंधों का जिक्र किया गया है.

संपादकीय में लिखा गया है कि एक चीनी महिला के साथ प्रेम संबंध होने के कारण जेन्सन हुआंग को ‘एनविडिया’ कंपनी छोड़नी पड़ी. यह एआई चिप बनाने वाली दुनिया की अग्रणी कंपनी है. इस कंपनी को खड़ा करने के लिए हुआंग ने अपार मेहनत की और इस क्षेत्र में एक बड़ा साम्राज्य खड़ा किया. हुआंग एनविडिया के सीईओ थे. वे अपने साथ काम करने वाली एक चीनी महिला के साथ प्रेम संबंध में पड़ गए. इस प्रेम संबंध की चर्चा होते ही यह शोर मचने लगा कि वह चीनी महिला सीधी-सादी नहीं, बल्कि अमेरिका में रहकर जासूसी कर रही थी. नैतिकता के मुद्दे पर हुआंग ने इस्तीफा दे दिया, लेकिन महज दो सप्ताह में ही वे काम पर वापस लौट आए. कंपनी के निदेशक मंडल ने सर्वसम्मति से हुआंग की पुनर्नियुक्ति का निर्णय लिया.

शिवसेना (यूबीटी) के संपादकीय में लिखा गया कि अमेरिकी कंपनियों में चीन जासूसी कर रहा है और यह राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा है, ऐसा कुछ लोगों को लगा. लेकिन स्वयं President ट्रंप आठ दिन पहले चीन के शेनझेन शहर में पुतिन और जिनपिंग के साथ एपीईसी की बैठक में उपस्थित थे और उन्होंने इस बैठक को ऐतिहासिक बताया था. इस बैठक में President ट्रंप ने चीनी President के साथ दो घंटे तक चर्चा की, लेकिन चीन अमेरिकी कंपनियों में जासूसी कर रहा है, यह मुद्दा उन्होंने इस चर्चा में उठाया ही नहीं. उल्टा, अब ट्रंप ने हुआंग की पुनर्नियुक्ति के फैसले का स्वागत किया और कहा कि हुआंग से राष्ट्रीय सुरक्षा को कोई खतरा नहीं है. इसका अर्थ हुआंग की कार्यकुशलता को ही महत्व देना है. प्रेम अलग विषय है और अपने क्षेत्र में हुआंग की कार्यक्षमता अलग है.

सामना में लिखा गया कि पुनर्नियुक्ति के बाद प्रतिक्रिया देते हुए हुआंग ने कहा, “नई औद्योगिक क्रांति की दहलीज पर खड़ी दुनिया की एक महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकी कंपनी का नेतृत्व करने के लिए एनविडिया में लौटना मेरे लिए सम्मान की बात है. यह जिम्मेदारी मैं अत्यंत विनम्रता और नई प्रतिबद्धता के साथ स्वीकार करता हूं.” हुआंग की भावना उचित ही है. हुआंग ने जब कंपनी छोड़ी, तब एनविडिया के शेयरों में गिरावट आई और जब वे कंपनी में वापस लौटे, तब उसी कंपनी के शेयर 30 से 32 प्रतिशत तक उछल गए. दुनिया भर के कर्मचारियों ने हुआंग का स्वागत किया. उन कर्मचारियों को इससे कोई लेना-देना नहीं है कि हुआंग किससे प्रेम कर रहे हैं. हुआंग कंपनी के सर्वेसर्वा हैं और उनके नेतृत्व में कंपनी आगे बढ़ेगी तथा उनकी नौकरियां सुरक्षित रहेंगी, यह विश्वास कर्मचारियों को है. यही महत्वपूर्ण है.

संपादकीय में लिखा गया है कि एनविडिया एआई क्रांति के केंद्र में रहने वाली कंपनी है. हुआंग के नेतृत्व में यह कंपनी ग्राफिक्स कार्ड बनाने वाली कंपनी से दुनिया की सबसे बड़ी और मूल्यवान कंपनियों में से एक बन गई. हुआंग के बिना इस कंपनी की कल्पना भी नहीं की जा सकती. उन्होंने इतना बड़ा काम किया है. इसलिए President ट्रंप का हुआंग का समर्थन करना और अमेरिकी प्रशासन का उनके पीछे खड़ा रहना आश्चर्यजनक नहीं लगता. हुआंग ने अमेरिका के ‘डेनिस रेस्टोरेंट’ में कप-प्लेटें धोने का काम किया. उन्होंने वेटर और बस बॉय के रूप में भी काम किया. आगे चलकर उन्होंने स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय से मास्टर डिग्री हासिल की और इलेक्ट्रिकल इंजीनियर बने. 1993 में, अपने जीवन के तीसवें वर्ष में, उन्होंने एनविडिया की स्थापना की. आज इस कंपनी का कारोबार छह ट्रिलियन डॉलर से आगे पहुंच चुका है. यानी अमेरिका की अर्थव्यवस्था का डगमगाता ढांचा ऐसी कंपनी के कंधों पर खड़ा है.

शिवसेना (यूबीटी) ने सामना में लिखा कि एक महिला के प्रेम के कारण जेन्सन हुआंग को अपने ही खड़े किए हुए साम्राज्य को छोड़कर जाना पड़ा, यह उचित नहीं था. अमेरिका के पूर्व President बिल क्लिंटन का भी मोनिका लेविंस्की के साथ व्हाइट हाउस में प्रेम प्रसंग सामने आया था. उन्होंने देश से माफ़ी मांगी और मामला शांत हो गया. उससे पहले President जॉन एफ. केनेडी और Actress मर्लिन मुनरो के प्रेम प्रसंग की भी चर्चा हुई थी, लेकिन किसी ने ऐसे प्रसंग के सार्वजनिक होने के कारण President पद नहीं छोड़ा. एप्स्टीन फाइल्स प्रकरण में President ट्रंप का नाम सामने आने के बाद भी वे पद पर बने हुए हैं. अब ट्रंप के समर्थन से हुआंग की एनविडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पद पर फिर से नियुक्ति हुई है. कॉर्पोरेट जगत की दुनिया अलग ही है. उनके प्रेम और झगड़े उन्हें ही सुलझाने दीजिए. फिलहाल तो हुआंग अपनी कंपनी में वापस लौट आए हैं, इसका स्वागत कीजिए. अमेरिका चीन पर और चीन अमेरिका पर हमेशा नजर रखता है. यह उनका पुराना खेल है.

–

वीकेयू/एएस

Share