26/11 मुंबई हमलों की बरसी: अमेरिका ने किया शहीदों को याद, गोर बोले- आतंक से मिलकर लड़ेंगे

New Delhi, 26 नवंबर . Mumbai में 26 नवंबर 2008 को हुए आतंकी हमलों की बरसी पर अमेरिका ने 166 निर्दोषों को याद किया, जिन्हें आतंकियों ने अपनी गोलियों का शिकार बनाया था. India में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा कि वह आतंकवाद के खिलाफ India के साथ हमेशा खड़ा है और दोनों देश मिलकर उसके खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे.
social media प्लेटफॉर्म एक्स पर अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो की एक तस्वीर भी जारी की गई. इसके साथ अपने संदेश में उन्होंने लिखा, “Mumbai आतंकी हमलों में जान गंवाने वाले 166 लोगों को अमेरिका आज याद कर रहा है. इनमें छह अमेरिकी नागरिक भी शामिल थे.”
उन्होंने आगे कहा, “इस साल अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो के साथ मैं ताज महल पैलेस होटल स्थित स्मारक गया था. वहां हमने पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी थी. साथ ही भारतीय सुरक्षा बलों के साहस और बलिदान का सम्मान किया था, जिन्होंने साहस का परिचय दिया था.”
अमेरिका ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में वह India के साथ खड़ा है और दोनों देशों की कानून प्रवर्तन एजेंसियों के बीच साझेदारी आतंकवादियों को न्याय के दायरे में लाने के लिए बेहद अहम है.
रूबियो ने तीन दिवसीय India यात्रा के दौरान Mumbai हमले के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी थी. उन्होंने स्मारक पहुंचकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए थे. उस दौरान विदेश मंत्री एस. जयशंकर और अन्य अधिकारी भी उनके साथ मौजूद थे.
26 नवंबर 2008 को Pakistan से आए 10 आतंकवादियों ने Mumbai में कई स्थानों पर समन्वित हमले किए थे. ताज महल पैलेस होटल, ओबेरॉय ट्राइडेंट होटल, छत्रपति शिवाजी टर्मिनस और नरीमन हाउस सहित कई स्थानों को निशाना बनाया गया था. तीन दिनों तक चले इस हमले में 166 लोगों की जान गई थी और सैकड़ों लोग घायल हुए थे.
इस हमले ने India और अमेरिका सहित पूरी दुनिया को आतंकवाद के सीमा-पार नेटवर्क की गंभीरता का एहसास कराया था.
–
केआर/


