
शामली, 31 अगस्त . उत्तर प्रदेश के शामली में Police ने Monday को हरियाणवी गायक अंकित बालियान की हत्या के मामले में दो संदिग्ध हत्यारों को एनकाउंटर में ढेर कर दिया. इस मुठभेड़ में दो Policeकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया. Police अधिकारियों ने बताया कि मरने से पहले संदिग्ध हत्यारों ने अपराधी राहुल का नाम लिया है.
अपराधियों की पहचान सुमित और मोहित के रूप में हुई है. अधिकारियों ने बताया कि सुमित और सुमित दोनों Haryana के सोनीपत जिले के रहने वाले थे. शामली के एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने पुष्टि की कि जिन चार शूटर्स ने अंकित बालियान की हत्या की थी, ये दोनों अपराधी उनमें शामिल थे. उन्होंने बताया कि यह मोस्ट वांटेड अपराधी थे.
एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने अपराधियों के एनकाउंटर के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि 26 अगस्त को शामली जिले में एक बड़ी घटना हुई थी. कोतवाली थाना क्षेत्र में एक जिम के पास मशहूर हरियाणवी गायक अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. उस घटना के बाद हमने पूरे जिले में हाई अलर्ट घोषित कर दिया था.
उन्होंने बताया कि रात 12 बजे से सुबह तक नाकेबंदी और चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था. इस अभियान के तहत पूरे जिले में चेकिंग हो रही थी. तभी रात में लगभग 3.30 बजे सदर कोतवाली क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया में बागपत रजिस्ट्रेशन नंबर वाली गाड़ी में दो युवक आए. जब Police ने उन्हें आवाज देकर रोकने की कोशिश की, तो उन्होंने तुरंत Police की गाड़ी और जवानों पर फायरिंग कर दी. इसके बाद वे मुड़कर कोतवाली की तरफ भाग निकले.
एसपी ने बताया कि आगे भी चेकिंग की जा रही थी. इसी दौरान Police टीम पर फायरिंग की गई, जिसमें गाड़ी का शीशा टूट गया. इसी बीच अपराधी शहर की ओर भागने की कोशिश करने लगे. आगे चलकर उन्होंने पॉजिशन ली और Police टीम पर फायरिंग करने लगे. इसी बीच, वरिष्ठ अधिकारी भी मुठभेड़ स्थल पर पहुंच चुके थे.
एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि अपराधियों की फायरिंग के दौरान दो Policeकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. उन्होंने बताया कि Police की जवाबी कार्रवाई के दौरान दो अपराधी गंभीर रूप से घायल हो चुके थे. उन्हें पकड़कर अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई.
उन्होंने बताया कि दोनों शूटर्स के पास से दो 9एमएम की पिस्तौल, एक .32 कैलिबर पिस्तौल, 26 कारतूस बरामद हुए हैं. एसपी ने बताया कि अस्पताल ले जाते समय घायल होने के बाद जब हमारी टीम ने उनसे विस्तार से पूछताछ की, तो उन्होंने बताया कि Haryana के एक कुख्यात अपराधी राहुल ने उन्हें भेजा था. उसने उन्हें पैसे दिए, पिस्तौल का इंतजाम किया और बताया कि 26 अगस्त को बाहर से आने वाले कुछ लोग उनसे मिलेंगे. वे चारों अलग-अलग रास्तों से यहां पहुंचे और अंकित को गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.
–
डीसीएच/