दिल्ली में चलती बस में नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, ‘आप’ ने सरकार पर साधा निशाना

New Delhi, 31 अगस्त . दिल्ली में चलती बस में एक नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना ने राजधानी की कानून-व्यवस्था को लेकर Political बहस तेज कर दी है. आम आदमी पार्टी ने इस घटना को लेकर केंद्र Government और दिल्ली Government पर निशाना साधा.

‘आप’ दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली को बच्चों के खिलाफ यौन अपराधों के मामले में असुरक्षित बताते हुए Government पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में छोटे बच्चों और नाबालिगों से जुड़े यौन उत्पीड़न के कई मामले सामने आए हैं. उन्होंने दावा किया कि Sunday को भी तीन साल की बच्ची के साथ स्कूल वैन में यौन उत्पीड़न और तीन साल के बच्चे के प्ले स्कूल में यौन उत्पीड़न की घटनाओं की जानकारी सामने आई.

सौरभ भारद्वाज ने जनकपुरी के एक निजी स्कूल में तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म के पुराने मामले का भी उल्लेख किया. उन्होंने आरोप लगाया कि मामले में Government की ओर से अपेक्षित कार्रवाई नहीं की गई. उन्होंने स्कूल प्रबंधन पर पॉक्सो एक्ट के प्रावधानों के उल्लंघन सहित कई गंभीर आरोप लगाए और कहा कि स्कूल में cctv कैमरे बंद होने, पॉक्सो प्रशिक्षण की कमी तथा चाइल्ड वेलफेयर के लिए समुचित व्यवस्था नहीं होने जैसे मुद्दे जांच में सामने आए थे.

‘आप’ नेता ने यह भी आरोप लगाया कि संबंधित स्कूल की फाइल राजस्व विभाग से गायब हो गई और दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश के बावजूद उसे उपलब्ध नहीं कराया गया. उन्होंने दिल्ली Government से सवाल किया कि मामले में अब तक क्या कार्रवाई की गई है.

दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने भी बस में नाबालिग के साथ कथित गैंगरेप की घटना को लेकर Government को घेरा. उन्होंने कहा कि घटना नोएडा से दिल्ली आने वाली बस में हुई. आतिशी ने सवाल उठाया कि संवेदनशील रूट पर चलती बस में इतनी गंभीर वारदात होने के दौरान Police की भूमिका क्या थी. उन्होंने आरोप लगाया कि Police Political विरोधियों पर कार्रवाई करने में तेजी दिखाती है, लेकिन महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ होने वाले गंभीर अपराधों को रोकने में विफल साबित हो रही है.

आतिशी ने कहा कि अपराधियों के मन से Police का डर खत्म हो गया है और Government को महिलाओं तथा बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए.

‘आप’ के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने भी घटना को लेकर केंद्र Government पर निशाना साधते हुए कहा कि निर्भया कांड के बाद भी महिलाओं की सुरक्षा के मोर्चे पर स्थिति में अपेक्षित बदलाव नहीं आया है. उन्होंने आरोप लगाया कि Police का इस्तेमाल Political विरोधियों को परेशान करने के लिए किया जा रहा है.

पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने आरोप लगाया कि दिल्ली में हत्या, रंगदारी, ड्रग्स, वसूली, रेप और गैंगरेप जैसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं और आम आदमी असुरक्षित महसूस कर रहा है.

पीकेटी/डीकेपी

Leave a Comment