
Patna, 3 सितंबर . बिहार में गंगा, गंडक, कोसी, बूढ़ी गंडक और सोन जैसी नदियों का जलस्तर बढ़ने के कारण राज्य के कई इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है. वहीं, नेपाल में भारी बारिश और भीषण बाढ़ के बाद वहां से आने वाली नदियों का दबाव भी बिहार पर बढ़ रहा है. इसको लेकर सत्तारूढ़ एनडीए के नेताओं ने कहा कि राज्य Government हर स्तर पर बाढ़ प्रभावित लोगों के जीवन की सुरक्षा और राहत की व्यवस्था कर रही है.
बिहार में बाढ़ की स्थिति पर मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा, “पानी लगातार बढ़ रहा है. कई जिले प्रभावित हैं. Patna जिला भी प्रभावित है. कई निचली इलाकों में पानी आया है और आवासीय व्यवस्था चरमराई है. राज्य Government लगातार इस पर नजर रख रही है. हर स्तर पर बाढ़ प्रभावित लोगों के जीवन की सुरक्षा और राहत की व्यवस्था Government कर रही है.”
उन्होंने कहा, “Patna के दानापुर और मनेर इलाका भी बाढ़ के पानी से प्रभावित है. मैं स्वयं दानापुर जा रहा हूं. वहां की स्थिति नाजुक है. Government के स्तर पर प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा है.”
मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि तत्काल राहत की व्यवस्था की जा रही है. बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए अस्थायी शिविर बनाए जाएंगे. उनके लिए राशन और खान-पीन के सामान की व्यवस्था होगी. कोई असुविधा न हो इसके लिए Government पूरी तत्परता के साथ लगी है. Chief Minister सम्राट चौधरी खुद इसकी निगरानी कर रहे हैं.
वहीं, एनडीए में शामिल जदयू पार्टी के नेता श्याम रजक ने कहा, “Patna में पुनपुन और दरधा नदियों का जल खतरे के निशान से ऊपर चला गया है. कई गांवों में पानी घुस गया है. अब उस तटबंध की सुरक्षा का काम अभियंताओं के द्वारा चल रहा है. मैं भी वहां आज निरीक्षण करने के लिए जा रहा हूं. हमारे साथ कई पदाधिकारी हैं.”
उन्होंने बताया कि लखना पूर्वी, लखना पश्चिमी, लखना उत्तरी, चंदासी और फतेहपुर इन सभी गांवों में जल्द पानी पहुंच सकता है. स्थिति बहुत खतरनाक है. Government लगातार बचाव प्रयास में लगी हुई है.
–
डीसीएच/