Skip to content
Saturday, 7 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

‘सोनिया के कथित नेतृत्व में भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबी थी मनमोहन सरकार’, सीपीपी अध्यक्ष के लेख पर भाजपा का जवाब

‘सोनिया के कथित नेतृत्व में भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबी थी मनमोहन Government’, सीपीपी अध्यक्ष के लेख पर भाजपा का जवाब

New Delhi, 7 नवंबर . कांग्रेस संसदीय दल (सीपीपी) की अध्यक्ष सोनिया गांधी के लेख पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. सोनिया की ओर से केंद्र Government की आलोचना किए जाने पर भाजपा नेताओं ने कहा कि सोनिया गांधी ने एक उंगली भाजपा की तरफ उठाई है और चार उंगली खुद की तरफ उठी है. सोनिया गांधी के तथाकथित नेतृत्व में मनमोहन सिंह की Government भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबी हुई थी. उस समय देश दुनिया का सबसे कमजोर देश बना था.

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के लेख पर Union Minister गिरिराज सिंह ने समाचार एजेंसी से बात करते हुए कहा, “उनके विदेशी मूल का जिक्र क्यों नहीं होना चाहिए? क्या उन्हें माता सीता की बेटी कहा जाना चाहिए? उनकी जड़ें इटली में हैं, और इसे स्वीकार करने में कोई हिचकिचाहट नहीं होनी चाहिए.”

गिरिराज सिंह ने कहा, “वह विदेशी मूल की हैं, लेकिन उन्होंने एक भारतीय परिवार में शादी की और India ने उन्हें अपनी बहू के रूप में अपनाया. लेकिन उन्होंने 12 साल तक भारतीय नागरिकता क्यों नहीं ली? उन्हें इसका जवाब देना चाहिए. यह भी आरोप है कि उन्होंने अपने बच्चों के लिए पोप से आशीर्वाद मांगा और उनका धर्म परिवर्तन कराया.”

सांसद तरुण चुघ ने कहा, “सोनिया जी, India ऋषियों, मुनियों और तपस्वियों की भूमि है. भारतीय संस्कृति का अपमान न करें. India की विरासत और विकास जिस तरह एक साथ आगे बढ़ रहे हैं और लोगों की धार्मिक आस्था में जो वृद्धि देखने को मिल रही है, वह श्री राम जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर के निर्माण, वाराणसी में काशी कॉरिडोर और स्वर्ण मंदिर के आसपास बने कॉरिडोर में साफ दिखाई देती है. यह सब आपसे पच नहीं रहा है.”

तरुण चुघ ने कहा, “श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण नहीं पच रहा है, क्योंकि आप उसको लगातार रोकने में लगी थीं. कारसेवकों पर गोलियां चलवाई गई थीं. मंदिर पर फैसला न हो, इसके लिए आपके नेता कोर्ट में जाकर हलफनामा देते थे. आज India की संस्कृति के उत्थान को आप रोक नहीं सकती हैं.”

BJP MP ने कहा, “अगर आपको कुछ लिखना ही है तो बाटला हाउस कांड के बारे में लिखा जाना चाहिए. आपको बताना चाहिए कि जब आतंकवादी मरा था, तब आप पूरी तरह क्यों रोती रहीं. इसका जिक्र उन्हें किताब में करना चाहिए था.”

भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा, “सोनिया गांधी ने एक उंगली भाजपा की तरफ उठाई है और चार उंगली खुद की तरफ उठी है. पिछले 12 साल में कानून का राज है, ‘सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास’ के रास्ते पर देश चल रहा है. कहीं कोई दंगा-फसाद नहीं है. कहीं भी 1984 के जैसे हालात नहीं हैं. देश में लोग मिलजुल कर रह रहे हैं और सामाजिक ताना-बाना बना हुआ है. देश तरक्की के रास्ते पर है. दुनिया में जंग का माहौल है, उसमें भी India की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है. पूरी दुनिया में India की साख बनी है. कांग्रेस के पास उसकी प्रशंसा के शब्द नहीं है और कह रहे हैं कि देश में लोकतंत्र नहीं है.”

मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, “आमतौर पर यह देखा गया है कि जब लोग अपनी आत्मकथा खुद लिखते हैं, तो उसमें ईमानदारी ज्यादा दिखाई पड़ती है. लेकिन ये तो पूरी तरह से बेईमानी से भरी हुई दिखाई पड़ रही है. इसमें Political तड़का ज्यादा दिखाई पड़ रहा है और यह ऑटोबायोग्राफी नहीं बल्कि कांग्रेस की बर्बादी की दास्तान दिखाई पड़ रही है कि कैसे कांग्रेस की बर्बादी हुई और उसका ये दस्तावेज है. मुझे अपेक्षा यह थी कि मुझे उम्मीद यह थी कि वह इतनी सीनियर लीडर है, उनकी जो ऑटोबायोग्राफी होगी, थोड़ा ईमानदारी उसमें दिखाई पड़ेगी. लेकिन यह बेईमानी का पूरा पुलिंदा है.”

Madhya Pradesh Government में मंत्री विश्वास सारंग ने सोनिया गांधी के लेख पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “अब देखिए इटली की महारानी अगर इस तरह की बातें करती हैं तो उस पर हम क्या टिप्पणी कर सकते हैं? पर यह बात सही है कि सोनिया का वह मंसूबा नहीं पूरा हो पाया जिस मंसूबे के कारण वह इस देश की Prime Minister बनना चाहती थी. भारतीय जनता पार्टी की Government, Narendra Modi की Government ने इस देश में विकास और कल्याण को स्थापित किया है. यह दुनिया जानती है और दुनिया मानती है कि Narendra Modi ने इस देश में जो किया है वह शायद पहले कभी नहीं हुआ.”

उन्होंने कहा, “सोनिया गांधी के तथाकथित नेतृत्व में मनमोहन सिंह की Government भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबी हुई थी. उस समय देश दुनिया का सबसे कमजोर देश बना था. Narendra Modi ने वैश्विक नेता के रूप में इस हिंदुस्तान का नाम रोशन किया है, मान और सम्मान को बढ़ाया है. सोनिया गांधी जैसे किसी नेता, जो कि विदेशी मूल की हों, उनके सर्टिफिकेट की इस Government को जरूरत नहीं है.”

वहीं, बिहार Government में मंत्री प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने कहा, “क्या सोनिया गांधी भारतीय समाज की परंपराओं को जानती हैं? भारतीय समाज की व्यवस्थाओं को जानती हैं? क्या उन्हें ‘जजमानी प्रथा’ के बारे में पता है? अगर आज भारतीय परंपरा को बचाने का कोई काम हुआ है, और अगर हमारे पूर्वजों द्वारा बनाई गई व्यवस्थाओं को बचाने के लिए किसी पार्टी ने काम किया है, तो उस पार्टी का नाम भारतीय जनता पार्टी है और देश के Prime Minister Narendra Modi हैं.”

उन्होंने कहा, “जिनको India के बारे में कुछ पता नहीं, यहां कि सभ्यता और संस्कृति, जनमानस और लोक परंपराएं के बारे में वे क्या जानती हैं. इसलिए सोनिया गांधी को चुप रहना चाहिए.”

–

डीसीएच/

Share