Skip to content
Thursday, 5 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
विज्ञान/प्रौद्योगिकी,व्यापार

सेमीकॉन 2.0 के तहत नीति से क्रियान्वयन की ओर बढ़ा भारत, 12 सेमीकंडक्टर परियोजनाओं को मिली मंजूरी: सरकार

सेमीकॉन 2.0 के तहत नीति से क्रियान्वयन की ओर बढ़ा भारत, 12 सेमीकंडक्टर परियोजनाओं को मिली मंजूरी: Government

New Delhi, 5 नवंबर . India का सेमीकंडक्टर उद्योग अब नीतिगत घोषणाओं के चरण से आगे बढ़कर वास्तविक क्रियान्वयन और इकोसिस्टम निर्माण के दौर में प्रवेश कर चुका है. इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) के अतिरिक्त सचिव और इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन (आीएसएम) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अमितेश कुमार सिन्हा ने कहा कि देश में सेमीकंडक्टर विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए Government ने 12 विनिर्माण परियोजनाओं को मंजूरी दी है, जिनमें से 5 ने पहले ही व्यावसायिक उत्पादन शुरू कर दिया है.

उन्होंने आईएसआईजी एग्जीक्यूटिव समिट इंडिया 2026 के दूसरे और अंतिम दिन कहा कि सेमीकॉन 2.0 का उद्देश्य केवल चिप निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि संपूर्ण सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम का निर्माण करना है. इसमें डिजाइन कंपनियां, कच्चा माल, रसायन, गैस, उपकरण निर्माता, अनुसंधान एवं विकास (आरएंडडी) और प्रतिभा विकास जैसे सभी महत्वपूर्ण घटक शामिल हैं.

सिन्हा ने कहा कि India के पास बड़ा घरेलू बाजार, विशाल प्रतिभा आधार और Governmentी प्रोत्साहन योजनाओं जैसे महत्वपूर्ण लाभ मौजूद हैं. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि वैश्विक तकनीकी साझेदारियां और मजबूत आपूर्ति शृंखलाएं India के सेमीकंडक्टर उद्योग की दीर्घकालिक सफलता के लिए आवश्यक होंगी.

‘इंटेलिजेंट फ्यूचर को सक्षम बनाना : एडवांस्ड सेमीकंडक्टर्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा सेंटर और पावर इलेक्ट्रॉनिक्स’ विषय पर आयोजित यह सम्मेलन India में आयोजित पहला आईएसआईजी एक्जीक्यूटिव समिट था, जिसमें वैश्विक प्रौद्योगिकी कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारी, निवेशक, शोधकर्ता, उद्योग विशेषज्ञ और Governmentी प्रतिनिधि शामिल हुए.

इस समिट में उन्नत पैकेजिंग, आउटसोर्स्ड सेमीकंडक्टर असेंबली और टेस्टिंग (ओएसएटी), पावर इलेक्ट्रॉनिक्स, सिलिकॉन कार्बाइड और गैलियम नाइट्राइड जैसी वाइड-बैंडगैप तकनीकों, एआई और डेटा सेंटरों की बढ़ती मांग, तथा India में डिजाइन, उपकरण और आपूर्ति शृंखला इकोसिस्टम के विकास जैसे विषयों पर व्यापक चर्चा हुई.

इस अवसर पर आईएसआईजी ने बिहार Government के साथ राज्य में सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग के विकास के लिए एक रणनीतिक सहयोग समझौते पर भी हस्ताक्षर किए.

आईएसआईजी की India प्रमुख और पावर सेमीकंडक्टर विभाग की प्रमुख डॉ. शालु अग्रवाल ने कहा कि इस सम्मेलन ने यह दिखाया है कि जब वैश्विक उद्योग, निवेशक और Government एक मंच पर आते हैं तो नई संभावनाएं पैदा होती हैं. उन्होंने कहा कि उन्नत पैकेजिंग और पावर इलेक्ट्रॉनिक्स के क्षेत्र में India के पास वास्तविक अवसर मौजूद हैं और आईएसआईजी का उद्देश्य इन अवसरों को प्रौद्योगिकी, पूंजी और साझेदारियों से जोड़ना है.

उन्होंने कहा कि India को वैश्विक सेमीकंडक्टर आपूर्ति शृंखला में महत्वपूर्ण स्थान दिलाने के लिए निवेश, तकनीकी सहयोग और अनुसंधान क्षमताओं के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है.

इस शिखर सम्मेलन का अगला संस्करण 30 नवंबर और 1 दिसंबर 2027 को India में आयोजित किया जाएगा.

–

डीबीपी

Share