राहुल गांधी संसद में चर्चा से भाग रहे हैं, हार के बाद नए मुद्दे उठा रहे हैं: भाजपा नेता रोहन गुप्ता

Ahmedabad, 5 नवंबर . भाजपा के राष्ट्रीय सचिव रोहन गुप्ता ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी पर विभिन्न मुद्दों को लेकर निशाना साधा है. संसद में कामकाज में बाधा डालने, रैलियों के आयोजन, Prime Minister Narendra Modi के साथ बहस की मांग, विदेशी फंडिंग के आरोपों और उत्तर प्रदेश के विकास को लेकर उन्होंने प्रतिक्रिया दी. गुप्ता ने कहा कि राहुल गांधी को अपने मुद्दे संसद में उठाने चाहिए, क्योंकि संसद लोकतंत्र का मंदिर है. वहीं, उन्होंने सीजेपी नेताओं से जुड़े मामले को देश के खिलाफ कथित षड्यंत्र बताते हुए गंभीर आरोप लगाए और उत्तर प्रदेश में भाजपा Government के विकास कार्यों की सराहना की.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की ओर से राहुल गांधी और कांग्रेस की संसद में कामकाज बाधित करने और रैलियों को लेकर की गई आलोचना पर रोहन गुप्ता ने कहा कि राहुल गांधी का कर्तव्य है कि वे संसद की गरिमा बनाए रखें. यदि कांग्रेस के पास वोट चोरी के सबूत हैं या किसी मुद्दे पर चर्चा करनी है, तो वह संसद में क्यों नहीं आती? राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष जैसे संवैधानिक पद पर हैं और उन्हें संसद में आकर अपनी बात रखनी चाहिए. संसद में चर्चा के लिए Government तैयार है और अमित शाह भी हर मुद्दे पर बहस की बात कह चुके हैं. ऐसे में विपक्ष को संसद से दूर नहीं भागना चाहिए.
भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी सड़क पर बयान देते हैं, लेकिन संसद में अपने दावों को रखने से बचते हैं. यदि वोट चोरी के आरोपों के समर्थन में सबूत हैं तो उन्हें सदन में पेश किया जाना चाहिए, ताकि देश की जनता के सामने सच्चाई आ सके. कांग्रेस के आरोपों को निराधार बताते हुए उन्होंने कहा कि यह पार्टी अपनी चुनावी हार का ठीकरा दूसरों पर फोड़ने की कोशिश कर रही है.
Prime Minister Narendra Modi के साथ बहस करने की राहुल गांधी की मांग पर गुप्ता ने कहा कि जब किसी मुद्दे में दम नहीं होता, तब ध्यान भटकाने के लिए नए-नए बयान दिए जाते हैं. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी एक मुद्दे पर सवाल उठने के बाद दूसरे मुद्दे पर चले जाते हैं. केवल नारे लगाने या रील बनाने से राजनीति नहीं होती, बल्कि चुनावी परिणामों से Political स्थिति स्पष्ट होती है. उन्होंने लद्दाख और आंध्र प्रदेश के चुनावी परिणामों का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर तंज कसा. गुप्ता ने कहा कि लगातार चुनावी हार के बाद कांग्रेस मुख्य मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए नए बयान दे रही है. संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति को जिम्मेदारी से बोलना चाहिए, अन्यथा उसके समर्थक भी उससे दूर हो सकते हैं.
सीजेपी नेता अभिजीत दीपके और आशुतोष रांका को लेकर Union Minister जितेंद्र सिंह की टिप्पणी पर रोहन गुप्ता ने कहा कि कुछ लोग छात्रों का नाम लेकर और छात्र आंदोलन का मुखौटा पहनकर अपने एजेंडे को आगे बढ़ा रहे थे. गुप्ता ने दावा किया कि इस पूरे घटनाक्रम को देश के खिलाफ कथित षड्यंत्र और तख्तापलट की कोशिशों से जोड़कर देखा जाना चाहिए. कुछ लोगों की मंशा बांग्लादेश और नेपाल जैसी स्थिति पैदा करने की थी, ताकि देश के लोकतांत्रिक ढांचे को प्रभावित किया जा सके.
उन्होंने देश की जनता का आभार जताते हुए कहा कि 140 करोड़ लोगों ने लोकतंत्र के प्रति अपनी आस्था दिखाई है. India का लोकतंत्र तख्तापलट से नहीं, बल्कि संसद और जनता के वोट से चलता है. जनता जिसे अपना समर्थन देती है, वही देश का नेतृत्व करता है.
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की ओर से Samajwadi Party पर की गई टिप्पणी कि साइकिल का टायर पंक्चर है और उत्तर प्रदेश की पहचान अब एक्सप्रेसवे से है, पर गुप्ता ने सहमति जताई. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश काफी आगे बढ़ चुका है और अब उसकी पहचान तेज रफ्तार विकास से बन रही है. उन्होंने कहा कि सपा के शासन में उत्तर प्रदेश की गति धीमी हुई और प्रदेश में माफिया राज और आतंकवाद जैसी समस्याएं बढ़ीं. अब उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे वाला राज्य बन चुका है. भविष्य में वहां बुलेट ट्रेन और हाईस्पीड ट्रेन चलने की भी उम्मीद है. प्रदेश की जनता अपनी विकास की रफ्तार कम नहीं करना चाहती और भाजपा के साथ आगे बढ़ने का मन बना चुकी है.
–
पीएसके


