शाहजहांपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी, 40 लाख रुपए के 201 खोए और चोरी हुए मोबाइल बरामद

Lucknow, 5 नवंबर . उत्तर प्रदेश की शाहजहांपुर Police ने एक अहम अभियान के तहत अलग-अलग कंपनियों के 201 मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जो जिले के विभिन्न कस्बों के लोगों से खो गए थे या फिर चोरी कर लिए गए थे. Police ने बरामद फोन उनके असली मालिकों को सौंप दिए हैं, जिससे उनके चेहरे पर मुस्कान लौटी है.
शाहजहांपुर Police की ओर से की गई इस कार्रवाई के बारे में जानकारी देते हुए, एसपी सिटी देवेंद्र कुमार सिंह ने समाचार एजेंसी को बताया कि लगभग 40 लाख रुपए कीमत के 201 खोए और चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं. इससे उनके असली मालिकों को काफी राहत मिली है और वे काफी खुश हैं.
एसपी सिटी देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि Thursday को शाहजहांपुर Police ने सर्विलांस और साइबर टीम के साथ मिलकर 201 मोबाइल फोन बरामद करने के साथ उनके मालिकों को वापस दिए जा रहे हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 40 लाख रुपए है.
बरामद मोबाइल फोन जनपद के विभिन्न कस्बों के लोगों के हैं. बरामद किए गए मोबाइल फोन में कुछ ऐसे हैं, जो 2025 या उससे पहले गुम हुए थे, जिन्हें Police अब ढूंढकर उनके असली मालिकों को वापस कर रही है.
इससे पहले, 19 अक्टूबर 2026 को गौतमबुद्धनगर Police ने गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे अपने अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की. Police ने विभिन्न कंपनियों के खोए हुए 108 कीमती स्मार्टफोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए. बरामद किए गए मोबाइल फोन की कुल अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपए बताई गई.
लंबे समय से अपने गुम हुए मोबाइल फोन की तलाश कर रहे लोगों को जब उनके फोन वापस मिले, तो उनके चेहरे पर खुशी दिखाई दी. मोबाइल फोन प्राप्त करने वाले लोगों ने गौतमबुद्धनगर Police का आभार जताते हुए Police की कार्यशैली की सराहना की.
–
डीके/एबीएम


