Skip to content
Saturday, 7 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अंतरराष्ट्रीय

दोबारा युद्ध शुरू हुआ तो कोई हिचकिचाहट नहीं दिखाएगा ईरान: इब्राहिम अजीजी

दोबारा युद्ध शुरू हुआ तो कोई हिचकिचाहट नहीं दिखाएगा ईरान: इब्राहिम अजीजी

तेहरान, 6 नवंबर . ईरानी संसद की राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति समिति के प्रमुख इब्राहिम अजीजी ने Friday को कहा कि ईरान अपनी सभी आक्रामक और रक्षात्मक क्षमताओं का इस्तेमाल करने में कोई हिचकिचाहट नहीं दिखाएगा. उन्होंने कहा कि ईरानी सशस्त्र बल और उनके सभी रक्षा तंत्र, दुश्मन की किसी भी हरकत या अप्रत्याशित कदम का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.

इस्लामिक रिपब्लिक न्यूज एजेंसी (आईआरएनए) की र‍िपोर्ट के अनुसार, इब्राहिम अजीजी ने कहा कि ईरान अपनी सभी आक्रामक और रक्षात्मक क्षमताओं का इस्तेमाल करने में कोई हिचकिचाहट नहीं दिखाएगा.

उन्‍होंने Friday को कहा क‍ि ईरान की नई रणनीति प्रतिरोधक क्षमता (डिटरेंस) पर आधारित है और इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि दुश्मन को अपने कदमों की भारी कीमत चुकानी पड़े. उन्होंने कहा कि नई रणनीति और सशस्त्र बलों के सर्वोच्च कमांडर के निर्देशों के अनुसार अब दुश्मन से निपटने में किसी तरह की रोक या झिझक नहीं होगी.

आईआरएनए के अनुसार, अजीजी के मुताबिक, ईरान की सशस्त्र सेनाएं और उसकी सभी रक्षा प्रणालियां दुश्मन की किसी भी संभावित स्थिति या अप्रत्याशित कार्रवाई का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.

उन्होंने कहा कि 40 दिन के युद्ध के बाद ईरान ने आधुनिक सैन्य उपकरणों, सुविधाओं और आक्रामक व रक्षात्मक हथियारों के उत्पादन के क्षेत्र में कई नई और विशेष क्षमताएं विकसित की हैं.

आईआरएनए के अनुसार, अजीजी ने कहा कि जरूरत पड़ने पर ईरान इन क्षमताओं का इस्तेमाल कर सकता है. उनके अनुसार, देश ने अपनी सैन्य तैयारी और रक्षा क्षमता को और मजबूत किया है, ताकि किसी भी चुनौती का जवाब दिया जा सके.

अजीजी का यह बयान अमेरिकी President डोनाल्ड ट्रंप की ओर से ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई करने का संकेत देने के बाद आया है. हालांकि, ट्रंप ने आगे की कार्रवाई के लिए कोई समय-सीमा या लक्ष्य नहीं बताया है. इसी बीच, हाउस के वरिष्ठ डेमोक्रेट्स ने युद्ध को खत्म करने के लिए वोटिंग की योजना बनाई है. वे इस युद्ध के उद्देश्यों और इसमें होने वाले खर्च के बारे में जवाब मांग रहे हैं.

व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए President ट्रंप ने कहा, “अगर संभव हो तो मैं बाकी देश को बर्बाद नहीं करना चाहूंगा, लेकिन शायद मुझे ऐसा करना पड़े. आपको जल्द ही पता चल जाएगा.” उन्होंने आगे की कार्रवाई के लिए कोई समय-सीमा या लक्ष्य नहीं बताया और न ही किसी नए हमले का आदेश देने की घोषणा की.

–

एवाई/डीकेपी

Share