Skip to content
Saturday, 7 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

गुजरात सरकार 850 गन्ना किसानों का 7.14 करोड़ रुपए बकाया चुकाएगी

Gujarat Government 850 गन्ना किसानों का 7.14 करोड़ रुपए बकाया चुकाएगी

Ahmedabad, 6 नवंबर . Gujarat के आदिवासी क्षेत्र में स्थित व्यारा शुगर से जुड़े 850 से अधिक गन्ना किसानों को दीपावसी से पहले उनके बकाया भुगतान के रूप में 7.14 करोड़ रुपए मिलेंगे. राज्य Government ने Friday को इसकी घोषणा की.

Government के प्रवक्ता और मंत्री जीतू वाघाणी ने कहा कि श्री उकाई प्रदेश शुगर इंडस्ट्री को-ऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड (जिसे आमतौर पर व्यारा शुगर के नाम से जाना जाता है) को गन्ना आपूर्ति करने वाले किसानों की आर्थिक समस्याओं को देखते हुए यह राशि जारी करने का फैसला लिया गया है. यह राशि दिवाली से पहले सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी जाएगी.

सहकारी चीनी मिल द्वारा समय पर भुगतान नहीं किए जाने के कारण किसानों को लंबे समय से आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था.

इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए Chief Minister भूपेंद्र पटेल और उपChief Minister हर्ष संघवी की निगरानी में राज्य Government ने हस्तक्षेप करने का फैसला किया.

वाघाणी ने कहा, “राज्य Government ने 850 से अधिक किसानों के बकाया गन्ना भुगतान के लिए करीब 7.14 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में जमा कराने की व्यवस्था की है. यह राशि दिवाली से पहले किसानों को मिल जाएगी.”

उन्होंने बताया कि इस समस्या के समाधान के लिए आदिवासी विकास मंत्री नरेश पटेल, राज्य मंत्री जयराम गामित, पूर्व मंत्री गणपत वसावा और क्षेत्र के अन्य आदिवासी नेताओं ने लगातार प्रयास किए थे.

वाघाणी ने कहा कि बकाया भुगतान जारी होने से किसान परिवारों को त्योहार के दौरान अपनी आर्थिक जरूरतें पूरी करने में मदद मिलेगी और वे बिना किसी वित्तीय चिंता के दिवाली मना सकेंगे.

उन्होंने कहा कि Government किसानों के हितों के प्रति प्रतिबद्ध है और यह सुनिश्चित करना चाहती है कि उन्हें उनकी उपज का उचित भुगतान समय पर मिले.

यह घोषणा आदिवासी क्षेत्र के उन गन्ना किसानों के लिए बड़ी राहत लेकर आई है, जो लंबे समय से सहकारी चीनी मिल से भुगतान का इंतजार कर रहे थे.

–

एएमटी/डीकेपी

Share