Skip to content
Thursday, 5 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

‘1857 की क्रांति विद्रोह नहीं, भारत का प्रथम स्वतंत्रता संग्राम था’, अंबाला में शहीद स्मारक के उद्घाटन पर गृह मंत्री शाह बोले

‘1857 की क्रांति विद्रोह नहीं, India का प्रथम स्वतंत्रता संग्राम था’, अंबाला में शहीद स्मारक के उद्घाटन पर गृह मंत्री शाह बोले

अंबाला, 5 नवंबर . केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने Thursday को Haryana के अंबाला कैंट स्थित गांधी मैदान में शहीद स्मारक का उद्घाटन किया. इस मौके पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने 1857 की क्रांति को India का स्वतंत्रता संग्राम बताते हुए कहा कि अंग्रेजों से प्रेरित वामपंथी इतिहासकारों ने इसे महज विद्रोह करार दिया था, जबकि वीर सावरकर ने सच्चाई बताते हुए इसे स्वतंत्रता का संग्राम कहा था.

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि अंग्रेजों के लिए 1857 की क्रांति विद्रोह हो सकती है, लेकिन India माता के बच्चों के लिए यह विद्रोह नहीं, बल्कि स्वतंत्रता का संग्राम था. इसके लिए हम बार-बार नमन करते हैं. उन्होंने कहा कि लंबे संघर्ष के बाद आज मनोहर लाल और नायब सिंह सैनी के प्रयासों से अंबाला में 1857 की क्रांति के शहीदों का भव्य स्मारक बनकर तैयार हुआ है.

गृह मंत्री ने 1857 की क्रांति के वीर सेनानियों को याद करते हुए कहा कि नाना साहेब पेशवा, रानी लक्ष्मीबाई, तात्या टोपे, वकील अजीमुल्लाह खान, बेगम हजरत महल और दिल्ली के सम्राट बहादुर शाह जफर सहित अनेक वीर योद्धाओं ने अपना पराक्रम दिखाया और सर्वोच्च बलिदान दिया.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि कोई भी देश तब तक प्रगति नहीं कर सकता, जब तक वह अपनी स्वतंत्रता का महत्व नहीं समझता, आजादी के लिए खून बहाने वाले शहीदों का गौरवगान नहीं करता और इतिहास के पन्नों को रक्तरंजित अक्षरों से स्वर्णिम अक्षरों में नहीं लिखता. उन्होंने कहा कि अंबाला में बना यह स्मारक आने वाले दिनों में देशभर के युवाओं और किशोरों के लिए राष्ट्रभक्ति की बड़ी प्रेरणा का केंद्र बनेगा.

इस अवसर पर Haryana के Chief Minister नायब सिंह सैनी ने भी जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि आज हम सभी के लिए बेहद गौरव का दिन है. अंबाला की धरती पर आज इतिहास, शौर्य और राष्ट्रीय गौरव का एक नया अध्याय लिखा गया है. यह हमारे लिए गर्व की बात है कि इस अध्याय का लेखन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के करकमलों से हुआ है.

Chief Minister ने अमित शाह की संगठनात्मक यात्रा की सराहना करते हुए कहा कि विद्यार्थी परिषद के एक सामान्य कार्यकर्ता के रूप में अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित शाह ने मेहनत के दम पर संगठन में सर्वोच्च स्थान हासिल किया है. उन्होंने भाजपा को देश के कोने-कोने तक पहुंचाया है और आज उनके नेतृत्व में भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी Political पार्टी बनी है.

–

डीएससी

Share