Skip to content
Saturday, 7 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,राष्ट्रीय

सत्य निकेतन इमारत हादसे में दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, छह आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

सत्य निकेतन इमारत हादसे में दिल्ली Police की बड़ी कार्रवाई, छह आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

New Delhi, 5 नवंबर . दिल्ली Police ने सत्य निकेतन में इमारत ढहने के मामले में छह आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है. इस घटना में कई लोगों की जान चली गई थी और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे.

दिल्ली Police ने Thursday को पटियाला हाउस कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की, जिसमें छह लोगों को नामजद किया गया है. इन पर लापरवाही, गैर-इरादतन हत्या और अन्य अपराधों के तहत आरोप लगाए गए हैं.

दरअसल, दिल्ली के एक पॉश इलाके में 6 सितंबर को एक पीजी हॉस्टल की इमारत ढह गई, जिसमें कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए.

यह पांच मंजिला इमारत तब ढही, जब इसके बेसमेंट में कुछ काम चल रहा था और बारिश के बाद ग्राउंड फ्लोर की मरम्मत की जा रही थी. किराए पर रह रहे कई छात्र मलबे के नीचे फंस गए थे, जिन्हें बाद में एनडीआरएफ, दिल्ली Police और अन्य टीमों ने मिलकर बाहर निकाला. इस घटना के बाद, साउथ कैंपस Police स्टेशन में एक First Information Report दर्ज की गई.

दिल्ली Police की चार्जशीट में हरि राम गुप्ता, उर्मिला गुप्ता, महेश गुप्ता, सनोज कुमार, सुधांशु लवनीश कुमार और शुभम त्यागी के नाम शामिल हैं.

दिल्ली Police ने इन पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की कई धाराएं लगाई हैं. इनमें लापरवाही से इंसानी जान खतरे में डालना, गैर-इरादतन हत्या, निर्माण या मरम्मत कार्य के दौरान लापरवाही, चोट पहुंचाना और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने जैसे आरोप शामिल हैं.

यह पीजी इमारत Sunday को ढही थी. उस समय हॉस्टल के कई कमरे खाली थे, क्योंकि बहुत से छात्र अपने-अपने घर चले गए थे.

हादसे के बाद Chief Minister रेखा गुप्ता ने घटनास्थल का दौरा किया, राहत और बचाव कार्यों का जायजा लिया और अधिकारियों को जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए.

वहीं, कुछ ही घंटों के भीतर, लापरवाही और अपने कर्तव्यों के पालन में कोताही बरतने के आरोप में नगर निगम (एमसीडी) के डिप्टी कमिश्नर और चार इंजीनियरों को सस्पेंड कर दिया गया.

–

डीके/एबीएम

Share