Skip to content
Friday, 6 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
क्रिकेट,खेल

पहला टेस्ट: ब्रेंडन टेलर के शतक ने दिलाई अफगानों के खिलाफ दमदार शुरुआत, पहले दिन जिम्बाब्वे- 326/5

पहला टेस्ट: ब्रेंडन टेलर के शतक ने दिलाई अफगानों के खिलाफ दमदार शुरुआत, पहले दिन जिम्बाब्वे 326/5

पहला टेस्ट: ब्रेंडन टेलर के शतक ने दिलाई अफगानों के खिलाफ दमदार शुरुआत, पहले दिन जिम्बाब्वे- 326/5

शारजाह, 5 नवंबर . जिम्बाब्वे ने अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मैच में दमदार शुरुआत की है. टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम ने ब्रेंडन टेलर (131) और कप्तान ब्रायन बेनेट (नाबाद 71) रन की शानदार पारियों की मदद से पहले दिन की समाप्ति तक 5 विकेट खोकर 326 रन बनाए.

शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में इनोसेंट काइया ने बेन करेन के साथ पहले विकेट के लिए 60 रन की साझेदारी की. इनोसेंट 51 गेंदों में 5 चौकों के साथ 34 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद करेन ने ब्रेंडन टेलर के साथ दूसरे विकेट के लिए 65 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 125 के स्कोर तक पहुंचाया.

बेन करेन 113 गेंदों में 42 रन बनाकर आउट हुए. उनकी इस पारी में 3 चौके शामिल रहे. यहां से टेलर ने कप्तान ब्रायन बेनेट ने ब्रेंडन टेलर के साथ तीसरे विकेट के लिए 137 रन की साझेदारी करते हुए टीम को मजबूत स्थिति में ला दिया.

टेलर उस वक्त आउट हुए, जब टीम का स्कोर 262 था. टेलर 168 गेंदों में 4 छक्कों और 14 चौकों के साथ 131 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौटे, लेकिन इसके बाद 287 के स्कोर तक टीम ने क्रेग इर्विन (4) और अंतुम नकवी (9) के विकेट भी खो दिए.

जिम्बाब्वे ने 287 के स्कोर तक 5 विकेट गंवा दिए थे, जिसके बाद ब्रायन बेनेट ने वेस्ली मधेवेरे के साथ छठे विकेट के लिए 39 रन की अटूट साझेदारी करते हुए दिन की समाप्ति तक टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया. फिलहाल ब्रायन बेनेट 4 चौकों के साथ 71 रन बना चुके हैं, जबकि मधेवेरे 5 चौकों के साथ 29 रन अपने खाते में जोड़ लिए हैं.

अफगानिस्तान की तरफ से जिया-उर-रहमान अकबर 2 विकेट हासिल कर चुके हैं, जबकि मोहम्मद सलीम सैफी, कैस अहमद और हशमतुल्लाह शाहिदी ने 1-1 विकेट हासिल कर लिया है.

रहमत शाह की कप्तानी में अफगान टीम सेदिकुल्लाह अटल, अब्दुल मलिक, शाहिदुल्लाह कमाल, हशमतुल्लाह शाहिदी, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), रहमानुल्लाह, कैस अहमद, जिया-उर-रहमान अकबर, जिया उर रहमान शरीफी और मोहम्मद सलीम सफी के साथ मैदान पर उतरी है.

वहीं, जिम्बाब्वे की टीम में बेन करेन, मासूम कैया, ब्रायन बेनेट (कप्तान), ब्रेंडन टेलर, क्रेग एर्विन, अंतुम नकवी, वेस्ली मधेवेरे, तफादजवा सिगा (विकेटकीपर), ग्रीम क्रेमर, न्यूमैन न्यामुरी और ब्लेसिंग मुजरबानी शामिल हैं.

अफगानिस्तान की टीम तीन मुकाबलों की टी20 सीरीज में 3-0 से ‘क्लीन स्वीप’ करने के बाद टेस्ट सीरीज में उतरी है. सीरीज का अगला मुकाबला 13 नवंबर से शारजाह के इसी मैदान पर खेला जाना है.

–

आरएसजी

Share