Skip to content
Saturday, 7 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने दीपावली पर दीं शुभकामनाएं, किसानों के साथ खड़े रहने का दिया संदेश

Maharashtra के Governor जिष्णु देव वर्मा ने दीपावली पर दीं शुभकामनाएं, किसानों के साथ खड़े रहने का दिया संदेश

Mumbai , 5 नवंबर . Maharashtra के Governor जिष्णु देव वर्मा ने दीपावली के पावन अवसर पर राज्य की जनता को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं. Governor ने लोगों के नाम अपने संदेश में कहा कि वासु बारस और धनतेरस से शुरू होने वाली दीपावली का यह त्योहार सभी के जीवन में खुशियां, शांति और समृद्धि लेकर आए. उन्होंने दीपावली के इस शुभ अवसर पर सभी को बधाई देते हुए अपनी हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं.

Governor ने वीडियो संदेश के माध्यम से Maharashtra के सभी नागरिकों को संबोधित किया. उन्होंने कहा, “नमस्ते, दीपावली के पावन अवसर पर मैं Maharashtra के सभी नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं. दीपावली के इस शुभ अवसर पर मैं आप सभी को बहुत-बहुत बधाई देता हूं.”

उन्होंने दीपावली को प्रकाश, आशा, आनंद और समृद्धि का त्योहार बताते हुए कहा कि यह पर्व अंधकार पर प्रकाश की, बुराई पर अच्छाई की और निराशा पर आशा की विजय का प्रतीक है. Governor ने कामना की कि भगवान धन्वंतरि हम सभी को उत्तम स्वास्थ्य और खुशियां प्रदान करें. देवी महालक्ष्मी की कृपा से हर परिवार में शांति, सुख, समृद्धि और आनंद का वास हो, यही उनकी मंगलकामना है.

Governor ने अपने संदेश में राज्य में सूखे की स्थिति का भी विशेष उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि इस वर्ष राज्य के अनेक तालुकों में सूखे की स्थिति का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे कठिन समय में हमारा दायित्व है कि हम किसान भाई और बहनों के साथ खड़े रहें. उन्होंने कहा कि त्योहार की खुशियां तभी सार्थक हैं, जब हम जरूरतमंदों और संकट में फंसे लोगों के साथ खड़े हों और उनकी मदद के लिए आगे आएं.

Governor ने दीपावली के अवसर पर स्वच्छता और सकारात्मकता का संदेश भी दिया. उन्होंने कहा कि दीपावली हमें स्वच्छता और सकारात्मकता का भी संदेश देती है. हम अपने घरों के साथ-साथ गांवों, शहरों और सार्वजनिक स्थलों को भी स्वच्छ रखने का संकल्प लें. उन्होंने पर्यावरण, वायु और ध्वनि प्रदूषण को कम करने पर विशेष ध्यान देने की अपील की.

उन्होंने कहा कि हमें पर्यावरण के अनुकूल तरीके से दीपावली मनानी चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण बना रहे.

–

एससीएच/डीकेपी

Share