Skip to content
Monday, 23 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
क्रिकेट,खेल

सुपर 90: चौथे सीजन का आगाज 3 दिसंबर से, 7 टीमों के बीच खेले जाएंगे कुल 22 मैच

सुपर 90: चौथे सीजन का आगाज 3 दिसंबर से, 7 टीमों के बीच खेले जाएंगे कुल 22 मैच

नैरोबी, 22 नवंबर . ‘सुपर 90’ टूर्नामेंट के चौथे सीजन की शुरुआत 3 दिसंबर से होने जा रही है. 12 दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में सात टीमें कुल 22 मैच खेलेंगी, जिसका फाइनल 14 दिसंबर को होगा. टूर्नामेंट का शेड्यूल काफी व्यस्त है, जिसमें हर दिन दो मैच खेले जाएंगे और सभी टीमें चैंपियनशिप जीतने के लिए जोर लगाएंगी.

केन्या के नैरोबी स्थित नैरोबी जिमखाना क्रिकेट क्लब में होने वाले पहले मैच में पंजाब टाइटंस और दिल्ली रॉयल्स आमने-सामने होंगे. पंजाब टाइटंस और दिल्ली रॉयल्स नए सीजन की शुरुआत करेंगे. दोनों ही टीमें जीत के साथ अपने अभियान का आगाज करना चाहेंगी, ताकि टूर्नामेंट में शुरुआत से ही अपनी लय बना सकें.

टूर्नामेंट के दूसरे दिन, यानी 4 दिसंबर को दो मुकाबले खेले जाएंगे. पहले मैच में नैरोबी लायंस का सामना लंदन जायंट्स से होगा, जबकि दिल्ली रॉयल्स एक बार फिर मैदान पर उतरकर Haryana वॉरियर्स से भिड़ेगी.

5 दिसंबर को लंदन जायंट्स के सामने एल्डोरेट टाइगर्स होगी, जो इसी मुकाबले के साथ अपने अभियान की शुरुआत करेंगे. उसी दिन मेरू थंडर्स भी पंजाब टाइटंस के खिलाफ अपने टूर्नामेंट का आगाज करेंगे.

टूर्नामेंट के दौरान टीमों को लगातार मैच खेलने होंगे, इसलिए अच्छा प्रदर्शन बनाए रखना और अलग-अलग परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढालना बेहद जरूरी होगा. सभी टीमें लीग चरण में मिले हर मौके का फायदा उठाकर ज्यादा से ज्यादा अंक जुटाने और अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करने की कोशिश करेंगी.

मैच रोज दो स्लॉट में खेले जाएंगे. पहला मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे शुरू होगा, जबकि दूसरा मैच शाम 5 बजे खेला जाएगा. इस कार्यक्रम के तहत क्रिकेट प्रशंसकों को 12 दिनों तक लगातार रोमांचक मुकाबलों का आनंद देखने को मिलेगा.

जैसे-जैसे लीग चरण आगे बढ़ेगा, सभी टीमें महत्वपूर्ण जीत हासिल करने और फाइनल (खिताबी मुकाबले) तक पहुंचने की अपनी संभावनाओं को मजबूत करने का प्रयास करेंगी.

टूर्नामेंट का समापन 14 दिसंबर को फाइनल के साथ होगा, जिसमें शीर्ष दो टीमें खिताब जीतने के लिए भिड़ेंगी.

–

आरएसजी

Share