सीवी रमन जयंती पर गडकरी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, कहा- ‘विज्ञान के क्षेत्र में योगदान रहेगा अविस्मरणीय’

New Delhi, 7 नवंबर . नोबेल पुरस्कार विजेता और India रत्न से सम्मानित महान वैज्ञानिक डॉ. सीवी रमन की जयंती पर कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों और केंद्रीय मंत्रियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है. उन्होंने कहा कि India की वैज्ञानिक अनुसंधान यात्रा को समृद्ध व सशक्त बनाने में दिया गया अमूल्य योगदान सदैव अविस्मरणीय व अतुलनीय रहेगा.
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “प्रतिष्ठित नोबेल पुरस्कार से सम्मानित महान भारतीय भौतिक-शास्त्री और India रत्न सर सीवी रमन जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन.”
केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने सीवी रमन को नमन करते हुए ‘एक्स’ पोस्ट में कहा, “India की वैज्ञानिक अनुसंधान यात्रा को समृद्ध और सशक्त बनाने में आपकी ओर से दिया गया अमूल्य योगदान सदैव अविस्मरणीय व अतुलनीय रहेगा.”
दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता ने लिखा, “नोबेल पुरस्कार विजेता और India रत्न से सम्मानित महान वैज्ञानिक डॉ. सीवी रमन की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन. ‘रमन प्रभाव’ की ऐतिहासिक खोज से उन्होंने न केवल विज्ञान को नई दिशा दी, बल्कि विश्व पटल पर India की वैज्ञानिक प्रतिभा का गौरव स्थापित किया.”
Rajasthan के Chief Minister भजनलाल शर्मा ने सीवी रमन को श्रद्धांजलि देते हुए कहा, “विज्ञान और नवाचार के क्षेत्र में आपके ऐतिहासिक योगदान ने India का गौरव पूरे विश्व में बढ़ाया. आपका जीवन व वैज्ञानिक दृष्टिकोण देश की युवा पीढ़ी को सदैव अनुसंधान और राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा.”
बिहार के Chief Minister सम्राट चौधरी ने भी महान वैज्ञानिक, भौतिक विज्ञानी और नोबेल पुरस्कार से सम्मानित India रत्न सीवी रमन की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन किया. उन्होंने ‘एक्स’ पोस्ट में कहा, “विज्ञान के क्षेत्र में उनका अतुलनीय योगदान सदैव देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा.”
Gujarat के उपChief Minister हर्ष संघवी ने लिखा, “भारतीय विज्ञान को विश्व पटल पर गौरवान्वित करने वाले नोबेल पुरस्कार से सम्मानित महान भौतिक शास्त्री सीवी रमन जी की जयंती पर सादर नमन.”
Maharashtra भाजपा के अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण ने भी सीवी रमन को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, “‘रामन इफेक्ट’ जैसे अपने शोध कार्य के माध्यम से India का गौरव वैश्विक स्तर पर बढ़ाने वाले महान भौतिक शास्त्री, भारतरत्न सीवी रामन को जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि. उनका शोध आने वाली कई पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा.”
उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष पंकज चौधरी ने लिखा, “महान वैज्ञानिक, नोबल पुरस्कार विजेता और India रत्न सीवी रमन जी की जयंती पर सादर नमन. अपनी अद्भुत खोज ‘रमन प्रभाव’ से उन्होंने पूरी दुनिया में India के ज्ञान का डंका बजाया. विज्ञान और राष्ट्रसेवा के प्रति उनका समर्पण हमारी युवा पीढ़ी को हमेशा प्रेरित करता रहेगा.”
बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय सरावगी ने पोस्ट किया, “‘रमन प्रभाव’ की ऐतिहासिक खोज से भारतीय विज्ञान को विश्व पटल पर गौरवान्वित करने वाले महान भौतिक विज्ञानी, नोबेल पुरस्कार विजेता और India रत्न सीवी रमन की जयंती पर शत-शत नमन. विज्ञान और अनुसंधान के क्षेत्र में उनका अतुलनीय योगदान और नवाचार के प्रति समर्पण सदैव देश की युवा पीढ़ी को प्रेरित करता रहेगा.”
–
डीसीएच/


