सलमान खान समेत कई सेलेब्स ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की बधाई, दीर्घायु की कामना कीं

Mumbai , 17 सितंबर . Bollywood सुपरस्टार सलमान खान ने Prime Minister Narendra Modi को उनके 76वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं. सलमान खान ने Prime Minister को अपने संदेश में ‘नरेंद्र भाई’ कहकर संबोधित किया और उनके स्वस्थ एवं खुशहाल जीवन की कामना की.

सलमान खान ने Thursday को अपने एक्स हैंडल पर Prime Minister Narendra Modi के लिए खास संदेश साझा करते हुए लिखा, “जन्म दिन मुबारक हो ऑनरेबल पीएम साहब, विश यू ए वेरी हैप्पी बर्थडे, नरेंद्र भाई मोदी. जय हिंद.”

सलमान खान इससे पहले भी Prime Minister Narendra Modi को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दे चुके हैं. पिछले साल Prime Minister के 75वें जन्मदिन पर उन्होंने एक्स पर लिखा था, “हमारे माननीय Prime Minister नरेंद्रभाई मोदी को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं.”

Bollywood Actor शाहरुख खान ने भी Prime Minister Narendra Modi को जन्मदिन की बधाई दी. उन्होंने Prime Minister को ‘ऑनरेबल पीएम’ संबोधित करते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य, खुशी और जीवन में सफलता की कामना की.

शाहरुख खान ने एक्स पर लिखा, “यहां आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं, माननीय Prime Minister Narendra Modi जी. अच्छे स्वास्थ्य, खुशी और संतुष्टि के कई और वर्षों के लिए. आप हमेशा देश को अपनी शक्ति और सकारात्मकता से प्रेरित करते रहें.”

वहीं, सांसद और Actress कंगना रनौत ने भी Prime Minister मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने एक्स पर लिखा कि Prime Minister Narendra Modi के जन्मदिवस के अवसर पर ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाकर उनके स्वस्थ, दीर्घायु और ऊर्जावान जीवन की मंगलकामना की.

कंगना रनौत ने Prime Minister की राष्ट्रसेवा के 25 वर्षों की यात्रा का उल्लेख करते हुए ‘सेवा संकल्प अभियान’ के माध्यम से देशभर में सेवा और जनकल्याण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की.

Actress और सांसद हेमा मालिनी ने भी Prime Minister मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि उनके संसदीय क्षेत्र मथुरा के लोग भी पूरे देश के साथ Prime Minister को लंबी, स्वस्थ और खुशहाल जिंदगी की शुभकामनाएं देते हैं.

हेमा मालिनी ने Prime Minister के नेतृत्व और देश के लिए उनके कार्यों का उल्लेख करते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की.

Prime Minister Narendra Modi का जन्म 1950 में Gujarat के वडनगर में हुआ था. उन्होंने पहली बार मई 2014 में Prime Minister पद की शपथ ली थी. इसके बाद 2019 के Lok Sabha चुनाव में दोबारा जीत दर्ज कर Prime Minister बने और 2024 के Lok Sabha चुनाव के बाद लगातार तीसरी बार Prime Minister पद की शपथ ली.

सलमान खान, शाहरुख खान, कंगना रनौत और हेमा मालिनी के अलावा अक्षय कुमार, रवीना टंडन, अनिल कपूर, अजय देवगन, रितेश देशमुख और ए.आर. रहमान समेत कई फिल्मी हस्तियों ने भी Prime Minister Narendra Modi को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं.

डीएससी

Leave a Comment