‘आप’ की नवगठित पीएसी की पहली बैठक, पंजाब, गोवा और गुजरात चुनाव की रणनीति पर मंथन

New Delhi, 17 सितंबर . आम आदमी पार्टी (आप) की नवगठित पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी (पीएसी) की Thursday को पहली बैठक हुई. पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में उनके आवास पर आयोजित बैठक में पंजाब के Chief Minister भगवंत सिंह मान और मंत्री हरपाल सिंह चीमा समेत पीएसी के अन्य सदस्य शामिल हुए.

बैठक में आगामी पंजाब, गोवा और Gujarat विधानसभा चुनावों की तैयारियों और पार्टी की चुनावी रणनीति को लेकर विस्तार से चर्चा की गई.

बैठक के बाद आप के वरिष्ठ नेता और पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने बताया कि पीएसी की पहली बैठक में कई महत्वपूर्ण Political और संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा हुई.

उन्होंने कहा कि बैठक की शुरुआत Rajasthan के बारां में आम आदमी पार्टी को मिली जीत से हुई. सिसोदिया के मुताबिक, बारां के नतीजे से यह संकेत मिलता है कि जनता Political विकल्प तलाश रही है. उन्होंने कहा कि पार्टी जल्द ही अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान और उनके साथ Rajasthan के बारां में रोड शो करेगी.

मनीष सिसोदिया ने बताया कि बैठक में पंजाब के साथ-साथ गोवा और Gujarat में होने वाले चुनावों की तैयारियों पर भी चर्चा हुई. उनके अनुसार, पंजाब में संगठन मजबूत तरीके से काम कर रहा है और पार्टी आगामी चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है.

सिसोदिया ने दावा किया कि पंजाब की जनता Chief Minister भगवंत मान के नेतृत्व वाली Government के कामकाज से खुश है और उन्हें दोबारा Chief Minister के रूप में देखना चाहती है.

उन्होंने कहा कि गोवा और Gujarat में भी लोग बदलाव की तलाश में हैं. सिसोदिया के मुताबिक, बैठक में इस बात पर मंथन किया गया कि इन राज्यों में पार्टी के संगठनात्मक काम को चुनावी सफलता में किस तरह बदला जाए. पीएसी बैठक में यूपीआई से जुड़े मुद्दे पर भी चर्चा हुई.

मनीष सिसोदिया ने केंद्र Government पर आरोप लगाया कि अमेरिकी President डोनाल्ड ट्रंप के दबाव में यूपीआई से जुड़े ऐसे फैसले लिए जा रहे हैं, जिनका बोझ आम जनता पर पड़ेगा. उन्होंने यूपीआई लेनदेन पर संभावित शुल्क को लेकर सवाल उठाए और कहा कि पार्टी इस मुद्दे को संगठन के स्तर पर उठाएगी.

सिसोदिया ने दावा किया कि प्रस्तावित व्यवस्था से अमेरिकी कंपनियों को बड़ा फायदा होगा. उन्होंने आरोप लगाया कि Government जनता के पैसे से चलने वाली डिजिटल भुगतान व्यवस्था का बोझ भी आम लोगों पर डालने की तैयारी कर रही है. हालांकि, ये सभी दावे सिसोदिया और आम आदमी पार्टी की ओर से लगाए गए आरोप हैं.

बैठक में दिल्ली के पिछले विधानसभा चुनाव को लेकर सामने आई एक मीडिया रिपोर्ट पर भी चर्चा हुई. मनीष सिसोदिया ने आरोप लगाया कि New Delhi विधानसभा क्षेत्र में चुनाव से पहले बड़ी संख्या में फर्जी वोट बनाए गए थे. उन्होंने दावा किया कि कुछ घरों में 50 से 100 तक वोट जोड़ दिए गए थे.

सिसोदिया ने कहा कि बाद में हुई एसआईआर प्रक्रिया के दौरान ऐसे कई मतदाताओं के नाम हटाए गए. उनका दावा है कि चुनाव से ठीक पहले जो वोट जोड़े गए थे, उनमें से करीब 40 प्रतिशत वोट एसआईआर के दौरान फर्जी पाए गए. उन्होंने चुनाव आयोग से इस मामले का संज्ञान लेने की मांग की.

पंजाब चुनाव की तैयारियों को सिसोदिया ने कहा कि आम आदमी पार्टी पूरी तरह तैयार है. उन्होंने भगवंत मान Government के कामकाज को लेकर पार्टी की ओर से सकारात्मक दावा किया और कहा कि पंजाब की जनता मौजूदा Government को दोबारा मौका देना चाहती है. उन्होंने विपक्षी दलों पर भी कई आरोप लगाए और कहा कि पंजाब की जनता पुराने दौर को वापस नहीं देखना चाहती.

सिसोदिया ने दावा किया कि पुरानी पार्टियों के सत्ता में लौटने पर नशे, भ्रष्टाचार और रोजगार से जुड़े पुराने मुद्दे फिर सामने आ सकते हैं.

गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी की नेशनल काउंसिल की बैठक के बाद नेशनल एग्जीक्यूटिव की बैठक में नई पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी का गठन किया गया था. इसमें अरविंद केजरीवाल को संयोजक बनाया गया है.

पंजाब के Chief Minister भगवंत सिंह मान और मंत्री हरपाल सिंह चीमा समेत कुछ नए सदस्यों को भी कमेटी में शामिल किया गया है. नई पीएसी की पहली बैठक को आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

पीकेटी/एएसएच

Leave a Comment