
Patna, 17 सितंबर . Prime Minister Narendra Modi के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर बिहार में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत विभिन्न स्थानों पर दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम आयोजित किए गए. Patna के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित कार्यक्रम में Chief Minister सम्राट चौधरी ने सहभागिता की और दीप प्रज्ज्वलित किया.
इसके बाद Chief Minister जेपी गंगा पथ (मरीन ड्राइव) पर आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल हुए, जहां दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई. यहां सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ कलाकारों ने गंगा आरती भी की.
बिहार Government के अनुसार, ‘आशीर्वाद का दीया’ सेवा संकल्प अभियान का हिस्सा है और 17 सितंबर को राज्यभर में दीपोत्सव आयोजित किया गया.
Chief Minister सम्राट चौधरी ने Prime Minister Narendra Modi को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मां भारती की सेवा में समर्पित उनका 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन राष्ट्र निर्माण और जनसेवा की असाधारण यात्रा का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि वर्ष 2001 में Gujarat के Chief Minister के रूप में शुरू हुई यात्रा आज विकसित India के संकल्प तक पहुंची है.
उन्होंने कहा कि Prime Minister ने शासन को केवल प्रशासन चलाने का माध्यम नहीं माना, बल्कि करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का साधन बनाया. गरीबों को आवास, शौचालय, बिजली, बैंकिंग, स्वास्थ्य और खाद्य सुरक्षा जैसी सुविधाओं से जोड़ने के साथ महिलाओं, किसानों, युवाओं और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने पर जोर दिया गया है.
सम्राट चौधरी ने कहा कि Prime Minister का मार्गदर्शन जनप्रतिनिधियों को जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को सुनने और योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाने की प्रेरणा देता है. उन्होंने कहा कि Prime Minister के नेतृत्व में India अंतरिक्ष, डिजिटल तकनीक, आधारभूत संरचना, स्टार्टअप, विनिर्माण और नवाचार सहित विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है.
इसी क्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा, बिहार की ओर से Patna के मंदिरी स्थित नवीन सिन्हा पथ पर दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया. भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने यहां 20 हजार ‘आशीर्वाद के दीये’ जलाकर Prime Minister के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और यशस्वी जीवन की कामना की. दीयों से नवीन सिन्हा पथ जगमगा उठा.
भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने कहा कि Prime Minister का जन्मदिन कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का अवसर है. उन्होंने कहा कि Prime Minister के नेतृत्व में देश विकास, आत्मनिर्भरता और राष्ट्र प्रथम की दिशा में आगे बढ़ रहा है. उन्होंने विकसित India के संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए कार्यकर्ताओं की प्रतिबद्धता व्यक्त की.
उन्होंने बताया कि नवीन सिन्हा पथ का नाम भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के पिता स्वर्गीय नवीन सिन्हा के नाम पर रखा गया है. कार्यक्रम में पूर्व Union Minister एवं Patna साहिब सांसद रविशंकर प्रसाद और भाजयुमो के प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी और बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे.
–
एमएनपी/डीकेपी