अवधेश प्रसाद का संजय निषाद पर पलटवार, पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं, भाजपा पर भी कसा तंज

अयोध्या, 17 सितंबर . Samajwadi Party के सांसद अवधेश प्रसाद ने निषाद पार्टी के अध्यक्ष और मंत्री संजय निषाद के उस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है, जिसमें उन्होंने कहा था कि उनकी पार्टी को सपा की ‘बैसाखी’ की जरूरत नहीं है. अवधेश प्रसाद ने कहा कि वास्तव में बैसाखी की तलाश संजय निषाद को ही है और उन्हें यह अच्छी तरह पता है कि वे इस समय ‘डूबती नैया’ के सहारे चल रहे हैं.

सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि संजय निषाद खुद Political सहारे की तलाश में हैं. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जो लोग दूसरों पर बैसाखी का आरोप लगा रहे हैं, उन्हें अपनी स्थिति भी देखनी चाहिए.

Prime Minister Narendra Modi के जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हुए अवधेश प्रसाद ने कहा कि वह अपनी ओर से तथा Samajwadi Party की ओर से Prime Minister को जन्मदिन की हार्दिक बधाई देते हैं. उन्होंने ईश्वर से Prime Minister के स्वस्थ एवं प्रसन्न जीवन की कामना भी की.

वहीं, आगरा के जीआईसी ग्राउंड में आयोजित होने वाले पीडीए महासम्मेलन को लेकर उन्होंने खुशी जताई. उन्होंने Samajwadi Party के राष्ट्रीय अध्यक्ष को इस आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि पीडीए से जुड़े सभी लोग बड़ी संख्या में सम्मेलन में शामिल हों, ताकि कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके. उनका कहना है कि यह सम्मेलन सामाजिक न्याय और पिछड़े, दलित एवं अल्पसंख्यक वर्गों की आवाज को मजबूत करने का काम करेगा.

Chief Minister योगी आदित्यनाथ Government द्वारा 2027 विधानसभा चुनाव से पहले एक लाख लोगों को रोजगार देने के वादे पर सवाल उठाते हुए अवधेश प्रसाद ने इसे ‘चुनावी स्टंट’ करार दिया. उन्होंने कहा कि इससे पहले Prime Minister Narendra Modi ने भी हर साल दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने और लोगों के बैंक खातों में 15 लाख रुपए भेजने का वादा किया था, लेकिन वर्षों बीत जाने के बाद भी ये वादे पूरे नहीं हुए.

उन्होंने आरोप लगाया कि जनता अब भाजपा Government के वादों को समझ चुकी है और ऐसे दावों पर भरोसा नहीं करती. अवधेश प्रसाद ने कहा कि प्रदेश की जनता की उम्मीदें अब Samajwadi Party और पीडीए से जुड़ गई हैं.

सपा सांसद ने दावा किया कि वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश में Samajwadi Party की Government बनेगी और अखिलेश यादव Chief Minister बनेंगे. उन्होंने कहा कि उनकी Government बनने पर युवाओं को Governmentी नौकरियां, महिलाओं को सालाना 40 हजार रुपए की आर्थिक सहायता तथा किसानों को अतिरिक्त सुविधाएं दी जाएंगी. उन्होंने कहा कि Samajwadi Party जो वादा करेगी, उसे पूरा भी करेगी.

अंत में अवधेश प्रसाद ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में यदि भाजपा को 50 सीटें भी मिल जाती हैं तो यह सबसे बड़ा अजूबा होगा.

एएमटी/डीकेपी

Leave a Comment