
चंडीगढ़, 17 सितंबर . Prime Minister Narendra Modi के जन्मदिन पर चंडीगढ़ भारतीय जनता पार्टी ने ‘सेवा पखवाड़ा’ की शुरुआत की. भाजपा नेता जतिंदर पाल मल्होत्रा ने सेक्टर-32 अस्पताल में नवजातों की माताओं को बेबी केयर किट बांटी और मेगा ब्लड डोनेशन कैंप लगाया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि पीएम मोदी सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे करने वाले हैं. उनके नेतृत्व में 25 करोड़ गरीबों का भी जीवनस्तर सुधरा और वे गरीबी रेखा से बाहर निकले. वह आज दुनिया के ब्रांड एंबेसडर हैं.
इस मौके पर भाजपा नेता जतिंदर पाल मल्होत्रा ने कहा, “आज हमारे Prime Minister Narendra Modi का जन्मदिन है. हिन्दुस्तान के इतिहास में अपने आप को इतना समर्पित करने वाला व्यक्ति बहुत कम देखने को मिला. 35 देशों में सर्वोच्च सम्मान मिला. जो जिंदगियों में बदलाव आया है, चाहे शौचालय के माध्यम से हो, एलपीजी कनेक्शन दिए, 25 करोड़ लोगों का जीवनस्तर सुधरा.”
उन्होंने कहा कि सेक्टर 32 के अस्पताल में हमने जो नवजात हैं, उनकी माताओं को किट दिया है. इससे पहले 16 सेक्टर में ये किया गया. इसके अलावा, रक्तदान शिविर भी लगाया जा रहा है. इसके अलावा, शाम को आशीर्वाद का दीया का कार्यक्रम हर बूथ पर किया गया. कई जगहों पर फल वितरण का कार्यक्रम भी कर रहे हैं.
भाजपा नेता ने कहा कि अगर हमें पीएम मोदी को सम्मान देना है, तो हमें उनका अनुसरण करना चाहिए. इससे हम बहुत सारी जिंदगी के जीवन स्तर को सुधार सकते हैं. वह India के Prime Minister ही नहीं, दुनिया के ब्रांड एंबेसडर हैं. आज दुनिया में कुछ भी होता है, तो पीएम मोदी की राय ली जाती है.
उन्होंने कहा कि ऐसे व्यक्तित्व का निर्माण करना आसान काम नहीं है. इसके लिए बहुत बड़ी तपस्या की जरूरत है. आज चंडीगढ़ भाजपा की तरफ से हम उनके जन्मदिन पर बधाई देते हैं. 17 सितंबर से लेकर 17 अक्टूबर तक एक महीने का जो कैंप चलेगा, उसको सेवा के माध्यम से मनाएंगे.
–
केके/एबीएम