विजय सेतुपति की ‘पॉकेट नॉवेल’ की रिलीज डेट आई सामने, पोंगल पर होगी धमाकेदार एंट्री

Mumbai , 6 नवंबर . निर्देशक थियागराजन कुमारराजा की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘पॉकेट नॉवेल’ सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. Friday को मेकर्स ने फिल्म के रिलीज डेट की जानकारी दी है.
एक्टर जीवी प्रकाश ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्टर शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि फिल्म 14 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
मेकर्स ने पहले इस फिल्म के लिए इसाईग्नानी इलैयाराजा को म्यूजिक डायरेक्टर के तौर पर ऐलान किया था. पिछले महीने से ही खबरें आ रही थीं कि इलैयाराजा ने फिल्म से हाथ खींच लिया है. इन खबरों को और हवा तब मिली, जब 9 अक्टूबर को मेकर्स ने शूटिंग खत्म होने का ऐलान किया तो उसमें टेक्नीशियनों की लिस्ट में इलैयाराजा का नाम नहीं था.
हालांकि काफी समय से खबरें चल रही थीं कि इलैयाराजा की जगह जीवी प्रकाश आ गए हैं, लेकिन मेकर्स ने पहली बार हाल ही में इस खबर को ऑफिशियली कंफर्म किया. फिल्म की शूटिंग करीब दो हफ्ते पहले ही खत्म हुई थी.
आगामी तमिल फैंटेसी ड्रामा फिल्म ‘पॉकेट नॉवेल’ का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म निर्माता थियागराजन कुमारराजा कर रहे हैं. यह फिल्म अपनी अनूठी शैली और बेहतरीन स्टार कास्ट के कारण काफी चर्चा में है.
फिल्म में विजय सेतुपति और मालविका मोहनन मुख्य भूमिकाओं में हैं. उनके अलावा फिल्म में राज बी शेट्टी, किशोर और दिलीप सुब्बारायन भी महत्वपूर्ण किरदारों में नजर आएंगे. यह थियागराजन कुमारराजा की तीसरी फीचर फिल्म है. ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘सुपर डीलक्स’ के बाद निर्देशक थियागराजन और विजय सेतुपति की जोड़ी इस फिल्म के जरिए दूसरी बार साथ काम कर रही है.
फिल्म की कहानी और स्क्रीनप्ले को प्राइम वीडियो की मशहूर सीरीज ‘वदंधी’ के निर्माता एंड्रयू लुईस ने लिखा है. फिल्म की कहानी को काफी गुप्त रखा गया है, लेकिन इसके आधिकारिक इलस्ट्रेटेड पोस्टर में नोटों की गड्डियां दिखाई गई हैं, जो एक दिलचस्प और रहस्यमयी दुनिया की ओर इशारा करती हैं.
फिल्म की सिनेमैटोग्राफी नीरव शाह ने संभाली है और एडिटिंग सत्यराज नटराजन द्वारा की जा रही है. इस फिल्म का निर्माण ‘टायलर डर्डन’ और ‘किनो फिस्ट’ बैनर के तहत किया जा रहा है.
–
एनएस/वीसी


