Skip to content
Saturday, 7 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
साउथर्न सिनेमा,मनोरंजन

‘ओम’ के ऑडियो लॉन्च में मची अफरा-तफरी, निराश फैंस से धनुष ने मांगी माफी

‘ओम’ के ऑडियो लॉन्च में मची अफरा तफरी, निराश फैंस से धनुष ने मांगी माफी

‘ओम’ के ऑडियो लॉन्च में मची अफरा-तफरी, निराश फैंस से धनुष ने मांगी माफी

Mumbai , 7 नवंबर . Actor धनुष ने हाल ही में आगामी बहु-भाषीय भारतीय एक्शन ड्रामा फिल्म ‘ओम: चैप्टर 1 – उधिराम : द ब्लड वुड’ के ऑडियो लॉन्च/प्री-रिलीज इवेंट में हजारों पासधारक फैंस को वेन्यू में एंट्री न मिलने और अफरातफरी के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगी.

दरअसल, Friday को फिल्म ‘ओम’ का ऑडियो लॉन्च इवेंट साईराम इंजीनियरिंग कॉलेज में हुआ था. इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए हजारों फैंस के पास वैध पास और टिकट मौजूद थे. इसके बावजूद, इवेंट वेन्यू पर भारी भीड़ और अव्यवस्था के चलते सुरक्षा कारणों से हजारों फैंस को प्रवेश देने से मना कर दिया गया. इस वजह से कार्यक्रम स्थल के बाहर काफी हंगामा हुआ और निराश होकर फैंस को वापस लौटना पड़ा.

धनुष को जब इस स्थिति के बारे में पता चला, तो उन्होंने आयोजकों की तरफ से हुई इस चूक की जिम्मेदारी ली और जो हुआ उसके लिए खेद जताया. निराश होकर घर लौटे फैंस के लिए social media प्लेटफॉर्म एक्स पर अपना खेद जताते हुए लिखा, “मुझे इस बात का बहुत दुख है कि हाथ में टिकट होने के बावजूद हजारों फैंस अंदर नहीं आ सके और उन्हें वापस लौटना पड़ा. मैं पूरी जिम्मेदारी लेता हूं और खेद व्यक्त करता हूं. ये सुनिश्चित करना मेरी जिम्मेदारी है कि ऐसा दोबारा न हो.”

फिल्म ‘ओम: चैप्टर 1 – उधिराम : द ब्लड वुड’ की बात करें, तो इसकी कहानी लाल चंदन की अवैध तस्करी, जंगलों में सत्ता के संघर्ष और व्यवस्थागत भ्रष्टाचार की पृष्ठभूमि पर आधारित है. यह एक ऐसे व्यक्ति का अनुसरण करती है जो तिरुवन्नामलाई के जंगल में Police द्वारा गिरफ्तार किए गए तमिल लकड़हारों को बचाता है.

राजकुमार पेरियासामी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में धनुष, ममूटी, साई पल्लवी, श्रीलीला, नसीरुद्दीन शाह और इंद्रांस मुख्य भूमिकाओं में होंगे. इसका निर्माण धनुष की ‘वंडरबार फिल्म्स’ और श्रद्धा अग्रवाल की ‘आर टेक स्टूडियोज’ के तहत किया गया है. यह फिल्म तमिल, तेलुगु, हिंदी, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज होगी.

–

एनएस/पीएम

Share