Skip to content
Tuesday, 17 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
बॉलीवुड,ओटीटी,मनोरंजन

लिसा मिश्रा के लिए टर्निंग पॉइंट बना ‘कॉल मी बे’, बोलीं- इस शो ने खोला मेरे करियर का नया चैप्टर

लिसा मिश्रा के लिए टर्निंग पॉइंट बना ‘कॉल मी बे’, बोलीं इस शो ने खोला मेरे करियर का नया चैप्टर

लिसा मिश्रा के लिए टर्निंग पॉइंट बना ‘कॉल मी बे’, बोलीं- इस शो ने खोला मेरे करियर का नया चैप्टर

Mumbai , 11 नवंबर . भारतीय-अमेरिकी गायिका और गीतकार लिसा मिश्रा ने वेब सीरीज ‘कॉल मी बे’ से अभिनय की दुनिया में कदम रखा था. इस शो के दूसरे सीजन की रिलीज से पहले उन्होंने बताया कि कॉल मी बे’ उनकी एक्टिंग जर्नी में एक टर्निंग पॉइंट बनकर आया था.

लिसा मिश्रा ने बताया कि सीरीज में काम करना उनके लिए क्रिएटिव सीमाओं को आगे बढ़ाने और यह जानने के बारे में है कि वे स्क्रीन पर और कितना कुछ ला सकती हैं.

लिसा मिश्रा ने कहा, “‘कॉल मी बे’ मेरी यात्रा का बहुत खास हिस्सा रहा है, क्योंकि इसने मुझे एक परफॉर्मर के तौर पर खुद के एक अलग पहलू को जानने का मौका दिया है. म्यूजिक बैकग्राउंड से आने के बाद एक्टिंग में कदम रखने से मुझे नई भावनाओं को एक्सप्लोर करने, किरदारों को और गहराई से समझने और खुद को उन तरीकों से चैलेंज करने का मौका मिला, जो मैंने पहले कभी महसूस नहीं किए थे.”

उन्होंने आगे कहा, “पहले सीजन को मिले प्यार और सराहना ने इस सफर को और भी खास बना दिया है. इसी के साथ ही, मैं दूसरे सीजन के लौटने को लेकर काफी उत्साहित हूं.”

लिसा मिश्रा ने बताया कि उनके लिए यह यात्रा सीखते रहने, अपनी क्रिएटिव सीमाओं को आगे बढ़ाने और ये जानने के बारे में है कि वो स्क्रीन पर और कितना कुछ ला सकती हैं.

उन्होंने कहा, “सीरीज में काम करने के अनुभव ने मेरे करियर में एक नया चैप्टर खोल दिया है और मैं इसके आने वाली हर चीज को अपनाने के लिए तैयार हूं. मेरे लिए सीरीज में काम करने का सबसे अच्छा सफर यह रहा है कि दर्शकों ने शो और किरदार से जुड़ाव महसूस किया है. हर प्रोजेक्ट आपको अपने बारे में कुछ नया सिखाता है और ‘कॉल मी बे’ ने मुझे अपने इंस्टिंक्ट पर भरोसा करने, कम्फर्ट जोन से बाहर निकालने और अपने काम को एक नए नजरिए से देखने के लिए प्रेरित किया है. मुझे उम्मीद है कि मैं इस अनुभव के साथ आगे बढ़ती रहूंगी और ऐसे रोल करूंगी जो मुझे क्रिएटिव तौर पर चैलेंज करें और साथ ही लोगों से सार्थक तरीके से जुड़ने का मौका दें.”

–

एनएस/एएस

Share