रोहित शर्मा के शो में पहुंचे शिखर धवन, हिटमैन ने कहा- वाई फिकर, वैन आई हैव शिखर

Mumbai , 17 सितंबर . भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा वेब रियलिटी गेम शो ‘फैमिली फुल हाउस विद रोहित शर्मा’ में बतौर होस्ट के तौर पर नजर आएंगे. शो में उनके साथ कई जाने-माने क्रिकेटर और अन्य सितारे मस्ती करते नजर आएंगे.

आगामी एपिसोड में रोहित शर्मा ने अपने पुराने दोस्त और पूर्व ओपनिंग पार्टनर शिखर धवन का गर्मजोशी, यादों और दोस्ती से भरे अंदाज में स्वागत किया. एपिसोड की शुरुआत में रोहित शर्मा ने मजाकिया लहजे में स्वागत किया और कहा कि सभी लोग बगीचे में खिले फूलों की तरह फ्रेश लग रहे हैं और बताया कि वह खुद भी आज कुछ ज्यादा ही फ्रेश महसूस कर रहे हैं क्योंकि उनका कोई बहुत करीबी मित्र आने वाला है.

एपिसोड का माहौल बनाते हुए रोहित शर्मा ने दर्शकों से पूछा, “वैसे ही एक बात बताना चाहूंगा, आप सब लोगों को पता होगा कि वह दोस्त कौन है?”

अपने सवाल का जवाब देते हुए रोहित शर्मा उस दोस्त के बार में बताते हैं. उन्होंने कहा, “वह मेरा दोस्त ऐसा है, जिसे रेस्टोरेंट में बिल भरते वक्त अचानक जरूरी कॉल आ जाती है और वह निकल लेता है. आजकल वह मीम्स और रील्स बहुत शेयर करते हैं. उसके साथ मैंने ड्रेसिंग रूम, जीत, हार, प्रेशर और ओपनिंग तक शेयर की है.”

रोहित शर्मा ने शिखर धवन को स्टेज पर बुलाने से पहले उनके साथ अपने खास रिश्ते को याद किया जो उनके शुरुआती क्रिकेट के दिनों से बना हुआ है. उन्होंने कहा, “सबके साथ दोस्ती, फ्रेंडशिप सब कुछ होती है लेकिन ये जो आ रहा है ना, उसके साथ थोड़ी अलग बॉन्डिंग रही है मेरी. हमने बहुत ही छोटी उम्र में प्रोफेशनल लेवल पर एक साथ खेलना शुरू किया था क्योंकि हमारी पार्टनरशिप बिल्कुल टेंशन फ्री रही है. मैं हमेशा यही सोचता था कि जब उसके साथ खेलूंगा, तो मेरा प्रेशर पूरा निकल जाएगा, क्योंकि वो प्रेशर लेता था और मेरे पर आने नहीं देता था. इसीलिए मैं हमेशा सोचता हूं कि, ‘वाइ फिकर, वैन आई हैव शिखर.”

वेब रियलिटी गेम शो ‘फैमिली फुल हाउस विद रोहित शर्मा’, 19 सितंबर से रात 9:30 बजे सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और सोनी लिव पर प्रसारित होगा.

एनएस/पीएम

Leave a Comment