
New Delhi, 17 सितंबर . Prime Minister Narendra Modi के 76वें जन्मदिन पर स्टार जैवलियन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए भारतीय खेलों में हुए बदलावों की सराहना की. ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट ने कहा कि Prime Minister के नेतृत्व में देश के खेल क्षेत्र में कई बेहतरीन बदलाव देखने को मिले हैं.
नीरज चोपड़ा ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक वीडियो संदेश जारी करते हुए कहा, “मैं हमारे माननीय Prime Minister श्री Narendra Modi जी के जन्मदिन पर उनको बहुत सारी शुभकामनाएं देता हूं. मैं बताना चाहता हूं कि उनके आने के बाद हमारे देश के खेलों में कितने अच्छे बदलाव हुए हैं. जब भी हम मेडल जीतकर आते हैं, या किसी ने मेडल नहीं भी जीता है, तो वो सभी को बुलाते हैं और सभी से अच्छे से बात करते हैं, बराबर सम्मान देते हैं.”
नीरज चोपड़ा ने खेलो इंडिया और टॉप्स योजना की भी सराहना करते हुए कहा, “खेलो इंडिया स्कीम और टॉप्स स्कीम ने भी हमारे देश के खिलाड़ियों को बहुत ज्यादा मदद की है. हमारे Prime Minister की वजह से आगे आने वाले समय में और अच्छे बदलाव होंगे. मैं उनकी और लंबी आयु की कामना करता हूं. वो हमेशा स्वस्थ रहें और खुश रहें.”
इस मौके पर दिग्गज शटलर साइना नेहवाल ने पत्रकारों से कहा, “मैं उनसे पांच-छह साल पहले मिली थी, जब मैं वर्ल्ड नंबर वन बनी थी, उस समय उन्होंने बताया था कि खेल खेलना चाहिए, बहुत अच्छी बात होती है. आज उनका जन्मदिन है, इस मौके पर मैं उन्हें बधाई देती हूं. मैं बस उनसे यही पूछना चाहती हूं कि आप इतने फिट कैसे रहते हैं. हमें तो अभी से ही कमर दर्द, घुटने में दर्द हो जाता है, लेकिन उन्हें देखकर बहुत अच्छा लगता है. मैं उम्मीद करती हूं कि वह ऐसे ही फिट रहें.”
–
आरएसजी