राहुल गांधी की राजनीति नकारात्मकता और अराजकता पर आधारित: प्रदीप भंडारी

New Delhi, 30 अक्टूबर . भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में देश में हुए विकास और गरीबी उन्मूलन के प्रयासों का उल्लेख किया. उन्होंने दावा किया कि Prime Minister मोदी के नेतृत्व में India ने 46 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला है. यह आंकड़ा विश्व बैंक की रिपोर्ट में सामने आया है और रिपोर्ट में अत्यधिक गरीबी में भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई है.
प्रदीप भंडारी ने से बातचीत में कहा कि विश्व बैंक की रिपोर्ट केवल गरीबी रेखा से बाहर आए लोगों के आंकड़े तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें देश में अत्यधिक गरीबी में आई भारी गिरावट का भी उल्लेख है. 21वीं सदी में दुनिया के किसी भी देश में इस तरह की गिरावट देखने को नहीं मिली है. उन्होंने इसे India की आर्थिक प्रगति और समावेशी विकास का संकेत बताया. भंडारी ने कहा कि वैश्विक स्तर पर यह सहमति बन रही है कि India न केवल सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है, बल्कि यहां समावेशी विकास भी हो रहा है. Prime Minister मोदी के नेतृत्व में देश की अर्थव्यवस्था आगे बढ़ रही है और विकास का लाभ आम लोगों तक पहुंच रहा है.
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि Prime Minister मोदी लगातार जनता का समर्थन इसलिए हासिल करते हैं, क्योंकि उनकी नीतियों से लोगों के जीवन में बदलाव आ रहा है. जब गरीब व्यक्ति गरीबी रेखा से बाहर आता है और उसकी जिंदगी में बेहतरी होती है, तो वह Government के काम को महसूस करता है. यही वजह है कि Prime Minister मोदी को लगातार जनता का समर्थन मिल रहा है. देश की जनता ने वर्ष 2014, 2019 और 2024 में विकास की राजनीति को चुना है. इन चुनावों में लोगों ने Prime Minister मोदी के विकासोन्मुखी दृष्टिकोण पर भरोसा जताया. उन्होंने उम्मीद जताई कि वर्ष 2029 में भी जनता विकास के इसी दृष्टिकोण को चुनेगी.
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए प्रदीप भंडारी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सांसद देश में गरीबी कम होने और गरीबों के जीवन में आए बदलाव को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं. उन्होंने राहुल गांधी की राजनीति को नकारात्मकता और अराजकता से जोड़ते हुए कहा कि वह धरने-प्रदर्शन की राजनीति करते हैं. India की जनता विकास चाहती है और उसने पहले भी विकास के एजेंडे को प्राथमिकता दी है. देश ने धरने की राजनीति को खारिज किया है और आगे भी राहुल गांधी की कथित अराजक राजनीति को स्वीकार नहीं करेगा.
–
पीएसके


