
New Delhi, 12 अक्टूबर . President द्रौपदी मुर्मु ने विभिन्न राज्यों के Governorों की नियुक्ति और स्थानांतरण को मंजूरी दे दी है. जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, चार नए Governor नियुक्त किए गए हैं, जबकि दो मौजूदा Governorों को स्थान्तरित किया गया है.
नई नियुक्तियों के तहत ओम प्रकाश माथुर (जो वर्तमान में सिक्किम के Governor हैं) को केरल का Governor नियुक्त किया गया है. वहीं, केरल के Governor राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को तमिलनाडु का Governor बनाया गया है.
इसके अलावा बृज मोहन राम को Odisha, डॉ. सुधा यादव को कर्नाटक, डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड और दुष्यंत कुमार गौतम को सिक्किम का Governor नियुक्त किया गया है. ये नियुक्तियां संबंधित पदों का कार्यभार संभालने की तिथि से प्रभावी होंगी.
Haryana की वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. सुधा यादव को कर्नाटक का Governor नियुक्त किया गया है. वह कारगिल युद्ध में शहीद हुए बीएसएफ डिप्टी कमांडेंट सुखबीर सिंह यादव की पत्नी हैं. डॉ. यादव महेंद्रगढ़ Lok Sabha क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं और भाजपा संसदीय बोर्ड की सदस्य भी रही हैं.
रसायन विज्ञान में आईआईटी रुड़की से एमएससी और पीएचडी करने वाली डॉ. यादव 2019 से 2022 तक राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की सदस्य भी रह चुकी हैं. उनकी नियुक्ति को ओबीसी समाज और शहीद सैनिकों के परिवारों के सम्मान से जोड़कर देखा जा रहा है.
दिल्ली से आने वाले दलित नेता दुष्यंत कुमार गौतम को सिक्किम का Governor बनाया गया है. उन्होंने आरएसएस और भाजपा में करीब पांच दशक तक संगठनात्मक कार्य किया है. वह भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रह चुके हैं.
नगर निगम पार्षद से लेकर राज्यसभा सदस्य तक का सफर तय करने वाले गौतम की नियुक्ति को जमीनी स्तर से उभरे दलित नेतृत्व के सम्मान के रूप में देखा जा रहा है.
Madhya Pradesh के वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का Governor नियुक्त किया गया है. ओबीसी समुदाय से आने वाले बिसेन चार बार विधायक और बालाघाट से सांसद रह चुके हैं.
उन्होंने Madhya Pradesh Government में स्कूल शिक्षा, वन, परिवहन और खनन जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाली है. आयुर्वेद चिकित्सक के रूप में भी उनकी पहचान रही है और भारतीय चिकित्सा पद्धति के प्रति उनकी विशेष रुचि रही है.
Jharkhand के वरिष्ठ दलित नेता बृज मोहन राम को Odisha का Governor नियुक्त किया गया है. किसान परिवार से आने वाले राम अविभाजित बिहार में विधायक रह चुके हैं और पलामू से तीन बार Lok Sabha सदस्य चुने गए थे. उन्होंने अनुसूचित जाति मोर्चा और धोबी महासंघ में विभिन्न जिम्मेदारियां निभाईं तथा शिक्षा के क्षेत्र में भी योगदान दिया.
–
एएमटी/वीसी