Skip to content
Thursday, 12 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
सुरक्षा,अपराध,राष्ट्रीय

राजस्थान पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर कौशलाराम की 3.37 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की

Rajasthan  Police ने हिस्ट्रीशीटर कौशलाराम की 3.37 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की

jaipur, 10 नवंबर . नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए, Rajasthan के बाड़मेर में Police ने Tuesday को हिस्ट्रीशीटर कौशलाराम लेघा और उसके परिवार के सदस्यों की 3,36,79,665 रुपए की संपत्ति जब्त कर ली. आरोप है कि यह संपत्ति अवैध नशीले पदार्थों के कारोबार के जरिए बनाई गई थी.

यह कार्रवाई नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) एक्ट के अध्याय 5-ए के तहत की गई.

New Delhi में सक्षम प्राधिकारी और प्रशासक ने एक औपचारिक सुनवाई के बाद संपत्ति को फ्रीज करने के आदेशों की पुष्टि की. फ्रीज की गई संपत्तियों में चार वाहन, आवासीय संपत्तियां, प्लॉट, एक तीन मंजिला इमारत, कृषि भूमि, पत्थर की खदान का पट्टा (लीज) और शराब की एक दुकान शामिल हैं. ये संपत्तियां कौशलाराम, उनकी पत्नी, भाई और भाभी के नाम पर दर्ज थीं.

जिला Police अधीक्षक (एसपी) चूनाराम जाट के अनुसार, यह कार्रवाई Rajasthan के Police महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कुमार शर्मा के निर्देशों पर शुरू किए गए राज्यव्यापी अभियान का हिस्सा है. इस अभियान का मकसद नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल अपराधियों को निशाना बनाना और उनके वित्तीय नेटवर्क को खत्म करना है.

यह कार्रवाई एडिशनल एसपी नितेश आर्य और बायतू सर्कल के डिप्टी एसपी दीपेंद्र सैनी की देखरेख में बायतू Police स्टेशन द्वारा की गई.

खेराजराम का बेटा कौशलाराम, बायतू Police स्टेशन के अंतर्गत आने वाले भोजसर के ‘सौओं की ढाणी’ का रहने वाला एक हिस्ट्रीशीटर है. उस पर 17 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें से कई एनडीपीएस एक्ट के तहत हैं.

Police रिकॉर्ड के अनुसार, उससे जुड़े सात एनडीपीएस मामलों में लगभग 4,465.60 किलोग्राम पोस्ता भूसा (डोडा पोस्त) जब्त किया गया है. ऐसे ही एक मामले में, सिवाना Police स्टेशन में First Information Report दर्ज की गई थी, जिसमें Police ने आरोपी से जुड़ी तीन गाड़ियों से 1,249.8 किलोग्राम पोस्ता भूसा बरामद किया.

बायतू के स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) खेताराम ने कौशलाराम और उनके परिवार के सदस्यों की संपत्ति की विस्तृत वित्तीय जांच की. जांच में कथित तौर पर पाया गया कि परिवार के पास इतनी संपत्ति खरीदने के लिए आय का कोई वैध स्रोत नहीं था. Police इस नतीजे पर पहुंची कि ये संपत्तियां नशीले पदार्थों की तस्करी से हुई कमाई से खरीदी गई थीं.

इसके बाद, एनडीपीएस एक्ट की धारा 68-एफ के तहत 9 अक्टूबर 2026 को इन संपत्तियों को फ्रीज (जब्त) करने का आदेश जारी किया गया. पुष्टि के लिए इस मामले को New Delhi स्थित सक्षम प्राधिकारी और प्रशासक के पास भेजा गया. सुनवाई के बाद, प्राधिकारी ने 3,36,79,665 रुपये मूल्य की संपत्तियों को फ्रीज करने के आदेश की पुष्टि कर दी.

अधिकारियों द्वारा फ्रीज की गई संपत्तियों में चार वाहन शामिल हैं – टोयोटा हिलक्स पिकअप, हुंडई क्रेटा, महिंद्रा बोलेरो कैंपर और महिंद्रा स्कॉर्पियो. अन्य संपत्तियों में भोजसर के ‘सौओं की ढाणी’ में आवासीय संपत्तियां (जिसमें एक निर्माणाधीन घर भी शामिल है), बालोतरा के ‘मां विरात्रा विहार-6’ में एक आवासीय प्लॉट और तीन मंजिला इमारत, जैसलमेर जिले के रामगढ़ में दो मुरब्बे (कृषि भूमि के बड़े टुकड़े), पत्थर की खदान का लीज (पट्टा) और एक शराब की दुकान शामिल हैं.

फ्रीज की गई संपत्तियों का कुल अनुमानित मूल्य 3,36,79,665 रुपए है. ये संपत्तियां आरोपी, उसकी पत्नी, भाई और भाभी के नाम पर दर्ज हैं.

फ्रीज करने के आदेश के बाद, इन संपत्तियों को न तो बेचा जा सकता है, न ही किसी और को ट्रांसफर किया जा सकता है और न ही इनसे जुड़ा कोई अन्य लेन-देन किया जा सकता है.

बाड़मेर Police ने बताया कि इस कार्रवाई का उद्देश्य नशीले पदार्थों के तस्करों को उनकी अवैध गतिविधियों से होने वाले आर्थिक लाभ से वंचित करना और संगठित ड्रग नेटवर्क की आर्थिक नींव को कमजोर करना है.

–

पीएसके

Share