Skip to content
Thursday, 12 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

महाराष्ट्र के तीन समुद्र तटों को मिला अंतरराष्ट्रीय ब्लू फ्लैग अवॉर्ड

Maharashtra के तीन समुद्र तटों को मिला अंतरराष्ट्रीय ब्लू फ्लैग अवॉर्ड

Mumbai , 11 नवंबर . Maharashtra को पर्यावरण संरक्षण और सतत पर्यटन के क्षेत्र में बड़ी अंतरराष्ट्रीय सफलता मिली है. पहली बार Maharashtra के तीन समुद्र तटों को वर्ष 2026-27 के लिए प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय ब्लू फ्लैग अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है. इनमें रत्नागिरी जिले के लाडघर और गुहागर तथा रायगढ़ जिले का श्रीवर्धन समुद्र तट शामिल है.

इस उपलब्धि के साथ Maharashtra पहली बार अंतरराष्ट्रीय ब्लू फ्लैग समुद्र तटों की सूची में शामिल हुआ है. इन समुद्र तटों को पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, पानी की गुणवत्ता, जैव विविधता संरक्षण, पर्यटकों की सुरक्षा, बुनियादी सुविधाओं और सतत पर्यटन प्रबंधन जैसे अंतरराष्ट्रीय मानकों को पूरा करने के आधार पर यह सम्मान मिला है.

Maharashtra की पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री पंकजा मुंडे ने कहा, “यह Maharashtra के लिए गर्व का क्षण है. लाडघर, गुहागर और श्रीवर्धन समुद्र तटों को अंतरराष्ट्रीय ब्लू फ्लैग अवॉर्ड मिलना राज्य के पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और सतत पर्यटन के प्रयासों की वैश्विक स्तर पर मान्यता है. Chief Minister देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में राज्य Government पर्यावरण संरक्षण और विकास के बीच संतुलन बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है.”

उन्होंने कहा कि इस पुरस्कार से Maharashtra के समुद्री तटों को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान मिलेगी. इससे स्थानीय रोजगार और अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलेगा. भविष्य में राज्य के अन्य योग्य समुद्र तटों को भी अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित करने का प्रयास जारी रहेगा, ताकि Maharashtra सतत और पर्यावरण-अनुकूल पर्यटन का प्रमुख केंद्र बन सके.

मंत्री ने बताया कि ब्लू फ्लैग केवल एक पुरस्कार नहीं, बल्कि पर्यावरण-अनुकूल विकास, स्वच्छता, सुरक्षा और सतत पर्यटन का अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणपत्र है. यह उपलब्धि Maharashtra के समुद्र तटों को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर और अधिक प्रमुखता दिलाने में मदद करेगी.

इस सफलता के पीछे राज्य Government के पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग और पर्यटन विभाग के संयुक्त प्रयासों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है.

इसके अलावा संबंधित जिला कलेक्टरों, जिला प्रशासन, स्थानीय निकायों, ग्राम पंचायतों, बीच प्रबंधन समितियों, स्थानीय नागरिकों और विभिन्न एजेंसियों का भी अहम योगदान रहा है.

Government के अनुसार, ब्लू फ्लैग कार्यक्रम के तहत Maharashtra के लंबे समुद्री तट पर स्थित अन्य योग्य समुद्र तटों को भी अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित किया जाएगा. इससे तटीय पर्यावरण की सुरक्षा के साथ-साथ स्थानीय रोजगार, पर्यटन कारोबार और अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा.

इन तीनों नए सम्मानित समुद्र तटों के लिए ब्लू फ्लैग सीजन 15 नवंबर 2026 से शुरू होगा. आधिकारिक अंतरराष्ट्रीय ब्लू फ्लैग नीदरलैंड से मंगाए जा रहे हैं, जिन्हें राज्य के पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग को सौंपा जाएगा.

इसके बाद संबंधित विभागों और जिला प्रशासन के सहयोग से ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित करने की योजना है.

वर्ष 2026-27 के लिए पूरे India में कुल 22 समुद्र तटों को ब्लू फ्लैग मान्यता मिली है. इनमें 13 समुद्र तटों को दोबारा यह सम्मान मिला है, जबकि 9 नए समुद्र तट पहली बार सूची में शामिल हुए हैं. इनमें Maharashtra के तीन समुद्र तटों का चयन राज्य के लिए गर्व की बात मानी जा रही है.

–

एएमटी/डीकेपी

Share