‘जनता को महंगाई से राहत दिलाने के बजाय सताया जा रहा’, दूध की कीमतों में बढ़ोतरी पर उदित राज

New Delhi, 11 नवंबर . कांग्रेस नेता डॉ. उदित राज ने दूध की कीमतों में बढ़ोतरी, सोनिया गांधी की किताब में यूपीए Government के दौरान उनकी भूमिका के उल्लेख पर भाजपा की आलोचना और दिवाली को लेकर कांग्रेस नेताओं की टिप्पणियों पर उठे विवाद को लेकर केंद्र Government और भाजपा पर निशाना साधा. उन्होंने महंगाई के मुद्दे पर Prime Minister Narendra Modi को घेरते हुए आरोप लगाया कि Government की नीतियों से आम लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ा है. वहीं, सोनिया गांधी की आत्मकथा को लेकर भाजपा की टिप्पणियों पर उन्होंने कहा कि Government को किताब पर बहस करने के बजाय अपने चुनावी वादे पूरे करने चाहिए.
दूध की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर उदित राज ने तंज कसते हुए कहा, ” Government आम जनता को परेशान कर रही है. नोटबंदी और GST के कारण लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा है.”
कांग्रेस नेता ने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों का जिक्र करते हुए कहा कि जो सिलेंडर पहले 400 रुपए में मिलता था, उसकी कीमत अब करीब एक हजार रुपए तक पहुंच गई है. सरसों के तेल के दाम दोगुने हो गए हैं, जबकि डीजल और पेट्रोल की कीमतें भी डेढ़ से दो गुना तक बढ़ गई हैं. उदित राज ने कहा कि देश की जनता ने इस Government को चुना है, लेकिन अब लोगों को ऐसी Government और Prime Minister से राहत मिलनी चाहिए. उन्होंने कहा कि महंगाई से परेशान आम लोगों को अपनी स्थिति पर विचार करना चाहिए.
सोनिया गांधी की किताब में यूपीए Government के दौरान उनकी भूमिका को लेकर भाजपा की आलोचना पर उदित राज ने पलटवार किया. उन्होंने कहा कि भाजपा को Government चलाने और विकास के लिए चुना गया है. उसे अपने चुनावी वादों पर जवाब देना चाहिए. उन्होंने सवाल किया कि हर साल दो करोड़ रोजगार देने, सभी को मकान उपलब्ध कराने, किसानों की आय दोगुनी करने, 100 स्मार्ट सिटी बनाने और विदेश से काला धन वापस लाने जैसे वादों का क्या हुआ? उदित राज ने कहा कि भाजपा इन वादों को पूरा करने के बजाय सोनिया गांधी की किताब पर चर्चा कर रही है.
उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी ने पुस्तक में अपने अनुभव और अपनी समझ के आधार पर बातें लिखी हैं. उदित राज ने तंज कसते हुए कहा कि Government में रहते हुए भाजपा कभी धरना-प्रदर्शन करती है, कभी किताबों पर चर्चा करती है और कभी हिंदू-मुसलमान के मुद्दे उठाती है. उनके मुताबिक, भाजपा को विपक्ष में आ जाना चाहिए.
दिवाली को लेकर कांग्रेस की टिप्पणियों पर हुए विवाद के सवाल पर उदित राज ने कहा कि हर समुदाय और वर्ग की अपनी संस्कृति होती है. उन्होंने सवाल किया कि क्या भाजपा के लोग भारतीय संस्कृति के ठेकेदार हैं? उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे लोग मनुवादी मानसिकता रखते हैं. कांग्रेस नेता ने कहा कि उनकी भी अपनी संस्कृति है, जो उनके पूर्वजों से जुड़ी है. उन्होंने बहुजन और ओबीसी संस्कृति का उल्लेख करते हुए कहा कि हर जाति और समुदाय की अपनी परंपराएं और सांस्कृतिक पहचान होती हैं. किसी एक पक्ष को पूरी भारतीय संस्कृति का ठेकेदार नहीं बनना चाहिए.
–
पीएसके


