पीएम मोदी के दौरे से पहले बेंगलुरु में नो-फ्लाई जोन लागू, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Bengaluru, 11 नवंबर . Prime Minister Narendra Modi के 13 नवंबर को कर्नाटक दौरे से पहले Bengaluru में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. Bengaluru के Police आयुक्त सीमांत कुमार सिंह ने तीन प्रमुख कार्यक्रम स्थलों के आसपास अस्थायी नो-फ्लाई जोन घोषित किया है.
जारी आदेश के अनुसार, 13 नवंबर को सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक आर.ए. मंडूरकर फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज ट्रेनिंग सेंटर परिसर, बैनरघट्टा रोड स्थित हेलिपैड-2, तवारेकेरे मेट्रो स्टेशन और भारतीय प्रबंधन संस्थान Bengaluru (आईआईएमबी) ऑडिटोरियम के एक किलोमीटर दायरे में यह प्रतिबंध लागू रहेगा.
Prime Minister सबसे पहले आरए मंडूरकर फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज ट्रेनिंग सेंटर परिसर पहुंचेंगे. वहां से वह तवारेकेरे मेट्रो स्टेशन का उद्घाटन करेंगे और बाद में आईआईएम Bengaluru के ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे.
Police के अनुसार, Prime Minister की सुरक्षा को देखते हुए संबंधित Police उपायुक्तों ने इन क्षेत्रों को अस्थायी नो-फ्लाई जोन घोषित करने का अनुरोध किया था.
प्रतिबंध के दौरान ड्रोन, मानव रहित हवाई वाहन (यूएवी), ग्लाइडर, छोटे विमान और गैर-निर्धारित उड़ानों के संचालन पर रोक रहेगी.
Police आयुक्त ने कहा कि Prime Minister, अन्य वीवीआईपी और गणमान्य व्यक्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 के तहत यह आदेश जारी किया गया है.
Prime Minister मोदी अपने कर्नाटक दौरे के दौरान मैसूर में ‘India वन’ का उद्घाटन करेंगे. यह मिनी फॉरेस्ट परियोजना ‘नम्मा मैसूरु, नम्मा कोडुगे’ पहल के तहत विकसित की गई है और चामुंडी पहाड़ी की तलहटी में स्थित है.
इसके अलावा, Prime Minister India के पहले झुके हुए एलईडी डोम प्लेनेटेरियम का भी उद्घाटन करेंगे. यह परियोजना भारतीय खगोल भौतिकी संस्थान और मैसूर विश्वविद्यालय द्वारा संयुक्त रूप से विकसित की गई है. लगभग 118 करोड़ रुपए की लागत वाली इस सुविधा में 150 से 160 लोगों के बैठने की व्यवस्था है और इसे छात्रों तथा पर्यटकों दोनों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है.
India वन कार्यक्रम के बाद Prime Minister कॉसमॉस कार्यक्रम स्थल पर जाएंगे और आधिकारिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. इसके बाद वह भारतीय वायुसेना के विमान से दिल्ली के लिए रवाना होंगे.
Prime Minister के दौरे को देखते हुए मैसूर में भी व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं. स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) ने चामुंडी पहाड़ी की तलहटी स्थित प्लेनेटेरियम परिसर का नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया है और सुरक्षा जांच को और सख्त कर दिया गया है.
सुरक्षा व्यवस्था के तहत प्लेनेटेरियम और India वन तक जाने वाले मुख्य मार्गों के दोनों ओर लोहे की बैरिकेडिंग लगाई जा रही है. परिसर में प्रवेश करने वाले कर्मचारियों को भी कड़ी जांच के बाद ही अंदर जाने की अनुमति दी जा रही है.
अधिकारियों ने प्लेनेटेरियम उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने वाले छात्रों का पृष्ठभूमि सत्यापन भी किया है और उन्हें Prime Minister के दौरे के दौरान पालन किए जाने वाले सुरक्षा नियमों की जानकारी दी गई है.
–
एएमटी/डीकेपी


