Skip to content
Friday, 13 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
सुरक्षा,अपराध,राष्ट्रीय

कोलकाता पुलिस और ट्रैफिक विभाग के विशेष अभियान में 109 गिरफ्तारियां, प्रतिबंधित पटाखे जब्त

कोलकाता Police और ट्रैफिक विभाग के विशेष अभियान में 109 गिरफ्तारियां, प्रतिबंधित पटाखे जब्त

कोलकाता, 11 नवंबर . कानून-व्यवस्था की स्थिति को नियंत्रित करने और यातायात नियमों को सख्ती से लागू करने के लिए Police और यातायात विभाग द्वारा एक विशेष अभियान चलाया गया. Police ने Wednesday को यह जानकारी दी.

Tuesday को कानून तोड़ने के आरोप में कुल 109 लोगों को गिरफ्तार किया गया. इनमें से प्रतिबंधित पटाखे फोड़ने के लिए तो कोई गिरफ्तारी नहीं हुई, लेकिन उपद्रव करने या अव्यवस्था फैलाने के आरोप में कुल 109 लोगों को गिरफ्तार किया गया.

Police के अनुसार, Tuesday को एक विशेष अभियान के दौरान 13.1 किलोग्राम प्रतिबंधित पटाखे भी जब्त किए गए. दूसरी ओर, आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ट्रैफिक विभाग ने एक बड़ा अभियान चलाया.

ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने के लिए कुल 363 मामले दर्ज किए गए. इनमें से बिना हेलमेट के मोटरसाइकिल चलाने पर 168 चालकों और 47 यात्रियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई.

इस ट्रैफिक अभियान के तहत, लापरवाही से गाड़ी चलाने के लिए 32 मामले और शराब के नशे में गाड़ी चलाने के लिए 28 मामले दर्ज किए गए. इसके अलावा, यातायात नियमों के अन्य उल्लंघनों के लिए 88 और मामले दर्ज किए गए.

यातायात नियमों के उल्लंघन के संबंध में, कोलकाता Police के एक अधिकारी ने कहा, “हम दुर्गा पूजा से लेकर जनवरी 2027 तक इस तरह के विशेष अभियान चला रहे हैं.”

संबंधित कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने कहा है कि शहर की सुरक्षा बनाए रखने और सड़कों पर व्यवस्था बहाल करने के लिए भविष्य में भी इस तरह की कड़ी निगरानी और अभियान जारी रहेंगे.

गौरतलब है कि काली पूजा के दिन, प्रतिबंधित पटाखे फोड़ने और कानून-व्यवस्था का उल्लंघन करने के आरोप में कोलकाता में कुल 327 लोगों को गिरफ्तार किया गया था. साथ ही, Police ने भारी मात्रा में प्रतिबंधित पटाखे और अवैध शराब भी जब्त की.

इसके अलावा, यातायात नियमों के उल्लंघन के लिए 890 मामले दर्ज किए गए और कानूनी कार्रवाई की गई.

काली पूजा के अगले दिन भी शहर में प्रतिबंधित पटाखे फोड़ने और कानून-व्यवस्था का उल्लंघन करने के आरोप में इसी तरह की गिरफ्तारियां की गईं.

–

पीएसके

Share