पंजाब चुनाव: आप की दूसरी लिस्ट के उम्मीदवारों ने जताया पार्टी का आभार, बोले- भरोसे पर खरा उतरेंगे

चंडीगढ़, 12 नवंबर . आम आदमी पार्टी ने आगामी पंजाब चुनाव को लेकर उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है. इसमें पार्टी ने जालंधर सेंट्रल विधानसभा सीट से नितिन कोहली, राजा सांसी सीट से Actress और आप नेता सोनिया मान तो वहीं, फतेहगढ़ चूड़ियां विधानसभा क्षेत्र से जोबन रंधावा को उम्मीदवार घोषित किया है. टिकट मिलने के बाद तीनों नेताओं ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताया और चुनाव में जीत हासिल करने का भरोसा व्यक्त किया.
जालंधर सेंट्रल विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाए जाने पर नितिन कोहली ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, Chief Minister भगवंत मान और पार्टी के प्रभारी मनीष सिसोदिया का धन्यवाद किया. उन्होंने पार्टी संगठन और पर्दे के पीछे रहकर काम करने वाले कार्यकर्ताओं के प्रति भी आभार व्यक्त किया. कोहली ने कहा कि वह पूरे दिल से पार्टी नेतृत्व के आभारी हैं, जिन्होंने उन पर भरोसा जताते हुए उन्हें चुनाव लड़ने का अवसर दिया है. उन्होंने संगठन की भूमिका को भी महत्वपूर्ण बताया और कहा कि किसी भी Political दल के कामकाज में पर्दे के पीछे रहकर मेहनत करने वाले लोगों का बड़ा योगदान होता है.
अमृतसर की राजा सांसी विधानसभा सीट से Actress और आप नेता सोनिया मान को उम्मीदवार बनाया गया है. टिकट मिलने पर उन्होंने पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल, Chief Minister भगवंत मान, प्रदेश प्रभारी मनीष सिसोदिया, पार्टी अध्यक्ष अमन अरोड़ा और हरपाल चीमा का धन्यवाद किया.
सोनिया मान ने कहा कि पार्टी ने उन पर भरोसा जताकर सम्मानित किया है. इसके लिए वह सभी नेताओं की दिल से आभारी हैं. उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह राजा सांसी सीट जीतकर आम आदमी पार्टी की झोली में डालेंगी. उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो विश्वास उन पर जताया है, वह उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगी.
सोनिया मान ने दोहराया कि उनका लक्ष्य इस सीट पर जीत हासिल कर पार्टी को मजबूत करना है. उन्होंने टिकट दिए जाने को अपने लिए सम्मान की बात बताया और नेतृत्व के प्रति कृतज्ञता जाहिर की.
पार्टी ने फतेहगढ़ चूड़ियां विधानसभा क्षेत्र से जोबन रंधावा को चुनावी मैदान में उतारा है. उम्मीदवार घोषित होने के बाद उन्होंने कहा कि उन्हें परमात्मा पर गहरा विश्वास है. उनका मानना है कि जीवन में होने वाले ऐसे फैसलों के पीछे ईश्वर का आशीर्वाद होता है. उन्होंने टिकट देने के लिए पार्टी और सभी संबंधित लोगों का धन्यवाद किया.
जोबन रंधावा ने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र के आम लोगों में एक नए चेहरे और शिक्षित उम्मीदवार को लेकर उम्मीद जगी है. लोगों को विश्वास है कि नया चेहरा क्षेत्र और जनता के लिए काम करेगा. उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह लोगों की इस उम्मीद पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे.
–
पीएसके/वीसी


