महिला आरक्षण पर सरकार गंभीर, जरूरत पड़ी तो बुलाएंगे विशेष सत्र: भाजपा प्रवक्ता आरपी सिंह

New Delhi, 12 नवंबर . भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने परिसीमन और महिला आरक्षण को लेकर प्रस्तावित विशेष संसद सत्र, Pakistan से बातचीत की फारूक अब्दुल्ला की अपील, सोनिया गांधी की किताब पर प्रियंका गांधी के बचाव और उत्तर प्रदेश की राजनीति से जुड़े मुद्दों पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि Government महिला आरक्षण को लेकर गंभीर है और जरूरत पड़ने पर विशेष संसद सत्र भी बुलाया जा सकता है. वहीं, उत्तर प्रदेश में Chief Minister योगी आदित्यनाथ की बुलडोजर कार्रवाई को कानून-व्यवस्था में सुधार का अहम कारण बताया.
परिसीमन को लेकर प्रस्तावित विशेष संसद सत्र के सवाल पर आरपी सिंह ने कहा कि भाजपा चाहती है कि महिला आरक्षण लागू हो और महिलाओं को उनका अधिकार मिले. महिला आरक्षण के साथ जरूरी प्रावधान भी होने चाहिए, ताकि महिलाओं को नए परिसीमन के हिसाब से अधिकार मिल सकें. Government इस विषय को लेकर गंभीर है और आवश्यकता पड़ने पर विशेष सत्र बुलाने का विकल्प भी मौजूद है.
नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला की Pakistan से बातचीत करने की अपील पर भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि बातचीत की स्थिति तभी बन सकती है, जब आतंकवाद और आतंकवादियों का India आना बंद हो. उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि यदि कोई व्यक्ति घर में घुसकर परिवार के सदस्यों की हत्या कर दे, तो उससे बातचीत करने के बजाय कार्रवाई की जाएगी. Pakistan की ओर से आतंकवादी गतिविधियां बंद होने के बाद ही बातचीत संभव हो सकती है.
प्रियंका गांधी द्वारा सोनिया गांधी की किताब का बचाव किए जाने पर आरपी सिंह ने कहा कि किताब में लिखी बातों पर सवाल उठना स्वाभाविक है. उन्होंने इंदिरा गांधी और दरबार साहब पर हमले से जुड़े सोनिया गांधी के विचारों का उल्लेख करते हुए सवाल किया कि यदि उन्हें इस घटना को लेकर इतना दुख था तो माफी क्यों नहीं मांगी गई. सोनिया गांधी के पति की ओर से भी उस समय माफी नहीं मांगी गई थी.
आरपी सिंह ने बाबरी मस्जिद विध्वंस को लेकर सोनिया गांधी के कथित भावनात्मक बयान पर भी सवाल उठाया. उन्होंने इसे चयनात्मक प्रतिक्रिया बताते हुए कहा कि ऐसे मामलों में एक पक्ष का बचाव और दूसरे पक्ष पर सवाल उठाने से प्रश्न खड़े होंगे. सोनिया गांधी की किताब में लिखी बातों को लेकर सार्वजनिक चर्चा होना स्वाभाविक है.
उत्तर प्रदेश में एआईएमआईएम और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन को लेकर आरपी सिंह ने कहा कि इस तरह के प्रयास पहले भी किए जा चुके हैं. उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोगों ने मन बना लिया है कि योगी आदित्यनाथ की Government को फिर से लाना है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि इन दलों को नोटा से भी कम वोट मिलेंगे.
Chief Minister योगी आदित्यनाथ की अपराध के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई पर भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पहले गुंडों और माफिया का राज चलता था, जिससे आम लोगों को परेशानी होती थी. उन्होंने कहा कि बुलडोजर कार्रवाई और अपराधियों के खिलाफ हुई कार्रवाई से प्रदेश के लोगों को राहत मिली है. आरपी सिंह ने दावा किया कि गुंडों और माफिया पर कार्रवाई के कारण उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था में सुधार हुआ है. प्रदेश में पहले जैसी स्थिति अब नहीं है और Government की कार्रवाई से लोगों को राहत मिली है.
–
पीएसके/वीसी


