रबूपुरा में पुलिस और हत्यारोपियों के बीच मुठभेड़, दो बदमाश गोली लगने से घायल, दो अन्य गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा, 16 नवंबर . गौतमबुद्धनगर के थाना रबूपुरा क्षेत्र में Police और हत्यारोपी बदमाशों के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है. 15 नवंबर को चेकिंग के दौरान Police ने दो मोटरसाइकिलों पर सवार संदिग्ध युवकों को रुकने का इशारा किया, लेकिन बदमाश Police को देखकर रुकने के बजाय तेज रफ्तार से भागने लगे.
Police टीम ने उनका पीछा किया तो बदमाशों की मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई. खुद को Police से घिरा देखकर बदमाशों ने Police टीम पर फायरिंग शुरू कर दी. Police की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए, जबकि उनके दो अन्य साथियों को Police ने कॉम्बिंग अभियान के दौरान गिरफ्तार कर लिया.
Police के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए चारों आरोपी 8 नवंबर को रबूपुरा क्षेत्र में हुई इस्माइल की हत्या के मामले में शामिल थे. Police के अनुसार, 15 नवंबर को थाना रबूपुरा Police टीम पुरानी मिर्जापुर रोड से रुस्तमपुर की तरफ जाने वाली सड़क के टी-प्वाइंट पर संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान सेक्टर-20, यीडा की तरफ से दो मोटरसाइकिलों पर कुछ संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए.
Police ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन मोटरसाइकिल सवारों ने रुकने के बजाय भागने का प्रयास किया. Police टीम ने पीछा किया तो उनकी मोटरसाइकिल फिसलकर गिर गई. इसके बाद बदमाशों ने Police टीम पर फायरिंग कर दी. Police ने फायरिंग की, जिसमें दो बदमाश घायल हो गए.
घायल बदमाशों की पहचान राजकुमार पुत्र स्वर्गीय महीपाल निवासी ग्राम गेसूपुर भराना, थाना सिकंदराबाद, जनपद बुलंदशहर, उम्र 22 वर्ष और सचिन पुत्र पप्पू निवासी ग्राम बझेड़ा, थाना कपूरपुर, जनपद हापुड़, उम्र 22 वर्ष के रूप में हुई है. वहीं, उनके दो अन्य साथी कमल पुत्र स्वर्गीय कालू निवासी ग्राम गेसूपुर, थाना सिकंदराबाद, जनपद बुलंदशहर, उम्र 26 वर्ष और हरेंद्र उर्फ हतेन्द्र पुत्र स्वर्गीय बृजपाल निवासी ग्राम गेसूपुर भराना, थाना सिकंदराबाद, जनपद बुलंदशहर, उम्र 30 वर्ष को Police ने कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया.
Police ने आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे .315 बोर, दो खोखा कारतूस और दो कारतूस .315 बोर बरामद किए हैं. इसके अलावा दो मोटरसाइकिलें भी बरामद हुई हैं. Police ने आरोपियों के पास से एक अवैध चाकू और लोहे की मोटी रॉड का एक टुकड़ा भी बरामद किया है. Police के मुताबिक, ये दोनों हथियार हत्या की वारदात में इस्तेमाल किए गए थे. इसके अतिरिक्त चोरी की घटनाओं को अंजाम देने में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों में एक प्लास, एक पेचकस और पांच प्लास्टिक के खाली कट्टे भी बरामद किए गए हैं.
मुठभेड़ में घायल दोनों आरोपियों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है. Police की जांच में सामने आया कि चारों आरोपी 8 नवंबर 2026 को चोरी करने के इरादे से थाना रबूपुरा क्षेत्र में नहर के किनारे स्थित एक खेत में पहुंचे थे. इसी दौरान आरोपियों ने इस्माइल पुत्र शेर मौहम्मद उर्फ शेरा निवासी ग्राम मेंहदीपुर, थाना रबूपुरा, जनपद गौतमबुद्धनगर की हत्या कर दी थी.
इस घटना के बाद से Police आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी. फिलहाल Police गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है. उनके आपराधिक इतिहास और अन्य संभावित वारदातों में संलिप्तता के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है. Police यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपियों ने क्षेत्र में चोरी की अन्य कितनी घटनाओं को अंजाम दिया है और बरामद हथियारों तथा मोटरसाइकिलों का इस्तेमाल किन-किन वारदातों में किया गया था.
–
पीकेटी/एएस


