Skip to content
Monday, 16 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,राष्ट्रीय

पंजाब: गुरदासपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला पुलिसकर्मी का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

पंजाब: गुरदासपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला Policeकर्मी का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

गुरदासपुर, 16 नवंबर . पंजाब के गुरदासपुर में एक Policeकर्मी का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. परिजनों ने Policeकर्मी की गोली मारकर हत्या किए जाने का दावा किया है. घटना की सूचना मिलते ही Police मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है.

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गुरदासपुर के गांव माण कौर बाईपास के नजदीक Policeकर्मी का शव बरामद हुआ. मृतक Policeकर्मी की पहचान विनोद कुमार के रूप में हुई, जो हेड constable पद पर तैनात थे. इस बारे में सूचना मिलने के बाद पंजाब Police की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

बताया गया कि हेड constable विनोद कुमार को कथित तौर पर गोली लगी हुई थी. वहीं, परिवार का आरोप है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने हेड constable विनोद को गोली मारी है.

गौरतलब है कि पिछले तीन महीने में पंजाब में कई Policeकर्मियों को निशाना बनाया गया है. अक्टूबर में पंजाब के तरनतारन जिले में एएसआई इकबाल सिंह की हत्या की गई थी. बताया गया कि उन्हें सरहाली थाना क्षेत्र के नौशहरा पन्नुआ गांव के पास गोली मारी गई थी. Police के मुताबिक, वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों शूटर अपनी बाइक छोड़कर एक कार में फरार हो गए थे.

अक्टूबर के पहले सप्ताह में अमृतसर में ड्यूटी से घर लौट रहे रेलवे Police (जीआरपी) के एक सहायक सब-इंस्पेक्टर (एएसआई) सुखचैन सिंह पर जानलेवा हमला हुआ था. तीन अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों ने एएसआई पर फायरिंग की, जिसमें वे घायल हो गए.

अधिकारियों ने बताया था कि एएसआई सुखचैन सिंह ड्यूटी से घर लौट रहे थे. उनका घर अजनाला थाना क्षेत्र के जगदेव खुर्द गांव में स्थित है. जैसे ही वे नहर के पास अपने गांव के नजदीक पहुंचे, मोटरसाइकिल पर सवार तीन अज्ञात व्यक्तियों ने, जिनमें सुखचैन सिंह भी मोटरसाइकिल पर थे, उन पर करीब से गोली चलाई. गोली उनके बाएं कंधे पर लगी और आर-पार हो गई. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया.

वहीं, 18 सितंबर को पंजाब के अमृतसर में एएसआई हरजीत सिंह की हत्या हुई. उन्हें गेट हकीमा इलाके में रात में ड्यूटी के दौरान अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी थी. उन्हें घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

जांच में सामने आया कि आरोपियों ने एएसआई हरजीत सिंह को गोली मारने के बाद मौके पर लौटकर 30-40 सेकंड का एक वीडियो बनाया था. बाद में Police ने इस हत्याकांड में एक आरोपी को एनकाउंटर में ढेर किया था.

–

डीसीएच/

Share